27.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

PHOTOS: रांची विश्वविद्यालय की हर घर तिरंगा यात्रा सह प्रभातफेरी को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया रवाना

रांची- आजादी के अमृत महोत्सव पर रांची विश्वविद्यालय, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा सह प्रभातफेरी निकाली गयी. इसे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह राजभवन के मुख्‍य द्वार से प्रारंभ होकर मोरहाबादी के आर्यभट्ट सभागार में जाकर संपन्न हुई.

Undefined
Photos: रांची विश्वविद्यालय की हर घर तिरंगा यात्रा सह प्रभातफेरी को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया रवाना 7

झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन से हर घर तिरंगा यात्रा सह प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने राज्यपाल से मुलाकात की और रांची विश्वविद्यालय तथा एनएसएस के छात्रों को इस प्रभातफेरी सह तिरंगा यात्रा के लिए प्रोत्साहित किया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को आरयू के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने प्रभातफेरी में भारत माता, लक्ष्मीबाई तथा सभी भारतीय परिधानों में सजे कलाकार छात्र-छात्राओं से मुलाकात करवायी. राज्यापाल ने विभिन्न रूपों में सजे छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया.

Undefined
Photos: रांची विश्वविद्यालय की हर घर तिरंगा यात्रा सह प्रभातफेरी को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया रवाना 8

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक था, एक है और हम एक रहेंगे. उन्होंने सभी के साथ तस्वी‍रें खिंचवाईं और शुभकामनाएं दीं. भारत माता की जय के जयघोष के बाद हरी झंडी दिखाकर राज्यपाल ने तिरंगा प्रभातफेरी को रवाना किया.

Undefined
Photos: रांची विश्वविद्यालय की हर घर तिरंगा यात्रा सह प्रभातफेरी को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया रवाना 9

राजभवन से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा सह प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीतों और नारों के साथ बेसिक साइंस परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार पहुंचे. इस तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी में शामिल छात्रों का नेतृत्व एनएसएस को-ऑर्डिनेटर ब्रजेश कुमार, रांची विश्वाविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुकुंदचंद्र मेहता, डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, डिप्टी डायरेक्‍टर वोकेशनल डॉ स्मृति सिंह, डॉ पूनम निगम सहाय, नेहरू युवा केंद्र रांची के उपनिदेशक सर्वेंद्र प्रताप सिंह व अन्य ने किया.

Undefined
Photos: रांची विश्वविद्यालय की हर घर तिरंगा यात्रा सह प्रभातफेरी को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया रवाना 10

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राजभवन के मुख्य द्वार पर रांची विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में सम्मिलित होकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की इस प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसमें बड़ी संख्या में रांची विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केन्द्र के विद्यार्थियों ने भाग लिया.

Undefined
Photos: रांची विश्वविद्यालय की हर घर तिरंगा यात्रा सह प्रभातफेरी को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया रवाना 11

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि यह अभियान अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवाओं के दिलों में देशभक्ति की भावना का और संचार करेगा, जो हमारे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि यह हमारी एकता को प्रदर्शित करता है. भारत एक है, भारत हमेशा एक रहेगा. यह नारा लोगों को और अधिक एकजुट करेगा. उन्होंने कहा कि देश से ही हमारी पहचान है. देश की आजादी की लड़ाई में झारखंड के जनजातीय समुदाय का योगदान अतुलनीय है.

Guru Swarup Mishra
Guru Swarup Mishrahttps://www.prabhatkhabar.com/
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel