24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

सावधान! रांची में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, जिला प्रशासन ने की आम लोगों से ये अपील

Heavy To Extremely Heavy Rain Alert: रांचीवासियों के लिए 19 जून की सुबह 08:30 बजे से 20 जून 2025 की सुबह 08:30 बजे तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. इससे भारी जान-माल का नुकसान की आशंका है. रांची जिला प्रशासन से आम लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है और एहतियात बरतने को कहा है. अफवाह से बचें और आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें

Heavy To Extremely Heavy Rain Alert: रांची-रांची के मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची जिले के लिए 19 जून 2025 की सुबह 08:30 बजे से 20 जून 2025 की सुबह 08:30 बजे तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. इस कारण परिवहन और बिजली आपूर्ति में व्यवधान की आशंका है. निचले इलाकों में जलजमाव भी हो सकता है. कमजोर संरचनाओं और कच्ची सड़कों को नुकसान पहुंच सकता है. भारी बारिश से जान और माल का खतरा हो सकता है. ऐसे में रांची जिला प्रशासन ने आम लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है. अफवाह से बचने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान देने को कहा है.

ऐसे में बरतें ये एहतियात

  1. नागरिकों से अनुरोध है कि वे निचले इलाकों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.
  2. गैरजरूरी यात्रा से बचें और सड़कों पर जलजमाव की स्थिति में सावधानी बरतें.
  3. बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें और बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें.
  4. आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों के निर्देशों का पालन करें.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Monsoon: झारखंड में मानसून की एंट्री से बदला मौसम, यहां होगी बहुत भारी बारिश, 18 और 19 जून के लिए IMD का रेड अलर्ट

रांची जिला प्रशासन ने की ये अपील


मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा दी जा रही सूचनाओं पर रांची जिला प्रशासन की पैनी नजर है. जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर अपडेट किया जाएगा. रांची के नागरिकों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें और अफवाहों से बचें.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Monsoon: मानसून की पहली बारिश में आसमान से बरसी मौत, पलामू और गढ़वा में वज्रपात से 4 की गयी जान, 2 घायल

ये भी पढ़ें: झारखंड के शहीद जवान सुनील धान के आश्रितों को 2.66 करोड़ की वित्तीय मदद, हेमंत सोरेन ने परिजनों का बढ़ाया हौसला

ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: झारखंड की ‘सोनम’ ने पति को रास्ते से हटाने के लिए उठाया खौफनाक कदम, कर दिया भरोसे का कत्ल

Guru Swarup Mishra
Guru Swarup Mishrahttps://www.prabhatkhabar.com/
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel