24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

बिहार जाना हुआ आसान, रांची-जयनगर के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, ये है रूट और टाइम-टेबल

Indian Railways News: होली के त्योहार में झारखंड से बिहार या बिहार से झारखंड जाने वालों को ट्रेन में भीड़ का सामना नहीं करना होगा. भारतीय रेलवे ने जयनगर और रांची के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन का रूट और टाइम-टेबल यहां देखें.

Indian Railways News: झारखंड के लोगों को होली में गांव जाने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी. खासकर मिथिलांचल के लोगों को. भारतीय रेलवे ने झारखंड और बिहार के लोगों की सहूलियत के लिए होली के त्योहार में स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. रांची से जयनगर के लिए यह ट्रेन 12 मार्च 2025 को रवाना होगी. वहीं, जयनगर से रांची के लिए 13 मार्च 2025 को ट्रेन रवाना होगी. ट्रेन संख्या 08105/08106 रांची-जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइम टेबल भी जारी हो गया है.

08105 रांची-जयनगर होली स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइम-टेबल

ट्रेन संख्या 08105 रांची-जयनगर होली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च 2025 (बुधवार) को रांची से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन सिर्फ एक दिन के लिए चलेगी. इसका टाइम-टेबल और रूट इस प्रकार है.

  • रांची से प्रस्थान बुधवार 14:50 बजे
  • मुरी आगमन 15:08 बजे
  • मुरी से प्रस्थान 15:10 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 16:55 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 16:57 बजे
  • धनबाद आगमन 19:05 बजे
  • धनबाद से प्रस्थान 19:10 बजे
  • जसीडीह आगमन 21:53 बजे
  • जसीडीह से प्रस्थान 21:55 बजे
  • झाझा आगमन 22:45 बजे
  • झाझा से प्रस्थान 22:55 बजे
  • किउल आगमन 23:55 बजे
  • किउल से प्रस्थान 23:57 बजे
  • बरौनी आगमन 01:00 बजे
  • बरौनी से प्रस्थान 01:10 बजे
  • समस्तीपुर आगमन 02:10 बजे
  • समस्तीपुर से प्रस्थान 02:15 बजे
  • दरभंगा आगमन 03:10 बजे
  • दरभंगा से प्रस्थान 03:15 बजे
  • जयनगर आगमन गुरुवार 06:00 बजे

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

08106 जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल और रूट

ट्रेन संख्या 08106 जयनगर-रांची होली स्पेशल दिनांक 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को जयनगर से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन केवल एक दिन चलेगी. ट्रेन का रूट और टाइम-टेबल इस प्रकार है.

  • जयनगर से प्रस्थान गुरुवार 12:10 बजे
  • दरभंगा आगमन 13:25 बजे
  • दरभंगा से प्रस्थान 13:30 बजे
  • समस्तीपुर आगमन 14:55 बजे
  • समस्तीपुर से प्रस्थान 15:00 बजे
  • बरौनी आगमन 16:00 बजे
  • बरौनी से प्रस्थान 16:10 बजे
  • किउल आगमन 17:55 बजे
  • किउल से प्रस्थान 18:20 बजे
  • झाझा आगमन 19:25 बजे
  • झाझा से प्रस्थान 19:27 बजे
  • जसीडीह आगमन 20:06 बजे
  • जसीडीह से प्रस्थान 20:08 बजे
  • धनबाद आगमन 22:35 बजे
  • धनबाद से प्रस्थान 22:40 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 00:45 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 00:47 बजे
  • मूरी आगमन 02:00 बजे
  • मूरी से प्रस्थान 02:02 बजे
  • रांची आगमन शुक्रवार 03:30 बजे

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची-जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन में होंगे 20 कोच

इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 13 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 2 कोच और वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच होगा. इस तरह इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे.

इसे भी पढ़ें

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत का रांची में मना जश्न, देखें Video

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू का विस्फोटक बयान- भाजपा के लिए काम कर रहे कई कांग्रेसी

Holi 2025: झारखंड के बाजार में हर्बल गुलाल, महिलाएं खुद कर रहीं पैकेजिंग और मार्केटिंग

Jharkhand Weather: गर्मी झेलने के लिए हो जाइए तैयार, मौसम विभाग ने जारी की है ये चेतावनी

9 मार्च को 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, यहां देखें कीमत

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel