23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले JMM नेता रामानंद बेदिया ने थामा आजसू का दामन, सुदेश महतो ने दिलायी सदस्यता

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रामानंद बेदिया ने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थाम लिया. पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने उन्हें सदस्यता दिलायी.

Jharkhand Chunav 2024: अनगड़ा (रांची), जीतेंद्र-झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता रामानंद बेदिया रविवार को अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी में शामिल हो गए. आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने माला पहनाकर रामानंद बेदिया का स्वागत किया. रामानंद बेदिया झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा प्रभारी के रूप में काम कर रहे थे. झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने झामुमो छोड़ आजसू का दामन थाम लिया. रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड के सिंगारी में आयोजित कार्यक्रम में रामानंद बेदिया ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

पूर्व विधायक अमित महतो द्वारा झामुमो छोड़ने के बाद रामानंद बेदिया ने चार वर्ष तक संगठन संभाला, लेकिन अमित महतो के झामुमो में वापसी के बाद रामानंद बेदिया को सिल्ली विधानसभा से टिकट नहीं मिला. अमित महतो को झामुमो से टिकट दिया गया है. इससे नाराज होकर रामानंद बेदिया आजसू पार्टी में शामिल हो गए.

इन्होंने भी ग्रहण की आजसू पार्टी की सदस्यता

पूर्व मुखिया एतवा बेदिया, निरंजन बेदिया, मंगलाचरण बेदिया, बीरबल बेदिया, अरूण बेदिया, कंचन बेदिया, बालेश्वर बेदिया मंजू देवी ने भी आजसू की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय नेता जयपाल सिंह, राजेन्द्र शाही मुंडा, भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार, मोहसिन खान, सज्जाद आलम, मो रिजवान, मो इरफान, विरेन्द्र सिंह भोगता सहित अन्य उपस्थित थे.

Also Read: 3 बार विधायक रहे ये नेताजी नहीं बना सके अपने निर्वाचन क्षेत्र में मकान, झारखंड की इस विधानसभा सीट से है कनेक्शन

Also Read: विधायक बनने का जुनून : हर बार खेत बेचकर चुनाव लड़ता है एतवा उरांव, हो जाती है जमानत जब्त

Guru Swarup Mishra
Guru Swarup Mishrahttps://www.prabhatkhabar.com/
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel