24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Jharkhand Election 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने जेवीएम श्यामली में किया मतदान, साथ में थीं पत्नी साक्षी धोनी

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के स्वीप आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी ने रांची के जेवीएम श्यामली स्थित बूथ पर मतदान किया. उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी थीं.

Jharkhand Election 2024: रांची-टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के स्वीप आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वे वोट करने के लिए अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जेवीएम श्यामली पहुंचे और बूथ नंबर 374 पर मतदान किया.

धोनी की एक झलक पाने को थे बेताब

महेंद्र सिंह धोनी जब मतदान करने बूथ पर पहुंचे, तो उनकी एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे. हर कोई सेल्फी लेने की कोशिश में लगा था. कड़ी सुरक्षा में वे बूथ पर पहुंचे और वोटिंग की. इस मौके पर स्वीप आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी के साथ मतदानकर्मियों ने भी फोटो ली.

आज रांची समेत 15 जिलों में वोटिंग

झारखंड के 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. शाम पांच बजे तक मतदाता मतदान कर सकेंगे. 1.37 करोड़ मतदाता 73 महिला और एक किन्नर समेत 683 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को है. 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Jharkhand Election 2024 Phase 1 Voting Live: रांची में एमएस धोनी ने साक्षी धोनी के साथ किया मतदान

Also Read: सारठ में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, झामुमो और कांग्रेस पर हुए आग बबूला

Also Read: Naxal News: नक्सलियों ने पेड़ काटकर सड़क पर गिराया, लिखा- वोट मत दो, वोट का बहिष्कार करो

Also Read: सारंडा में नक्सलियों की अपील और बम पर भारी वोटर का उत्साह, लोग बोले- सुरक्षा बलों पर पूरा भरोसा

Guru Swarup Mishra
Guru Swarup Mishrahttps://www.prabhatkhabar.com/
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel