23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झारखंड विधानसभा चुनाव में 14 सीटों पर हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस, बनायी कमेटी

झारखंड कांग्रेस विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटों की समीक्षा करेगी. इसके लिए कमेटी बनायी गयी है. कमेटी प्रत्याशियों और पदाधिकारियों से बातचीत करेगी. 14 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को हार मिली है.

रांची: कांग्रेस झारखंड विधानसभा चुनाव में हारी हुई 14 सीटों की समीक्षा करेगी. एक-एक सीट पर हुई चूक और कारणों की पड़ताल की जायेगी. प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद के निर्देश पर विधानसभा सीटों की समीक्षा के लिए जिलावार कमेटी बनायी गयी है. रांची जिले की हटिया विधानसभा सीट पर हार की समीक्षा के लिए रामाश्रय प्रसाद को संयोजक बनाया गया है. अजय सिंह और जवाहर लाल महथा सदस्य बनाए गए हैं.

हार की समीक्षा के लिए कमेटी का गठन


झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की सहमति के बाद नाम तय किये गये हैं. कमेटी संबंधित सीट के प्रत्याशी के साथ संबंधित जिला के अध्यक्ष, पदाधिकारी, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों से बात करेगी. इसके साथ अग्रणी संगठन और विभाग के लोगों की हार की समीक्षा होगी.

किस जिले में किन विधानसभा सीटों की होगी समीक्षा


हजारीबाग: हजारीबाग, बड़कागांव, बरही, मांडू-बंधु तिर्की, संयोजक,
सदस्य: सुल्तान अहमद, रवींद्र कुमार झा
धनबाद: धनबाद, झरिया, बाघमारा- शहजादा अनवर, संयोजक
सदस्य: अशोक चौधरी, जयशंकर पाठक
पलामू: डालटनगंज, विश्रामपुर, पांकी- रवींद्र सिंह, संयोजक
सदस्य : भीम कुमार, बिनय सिन्हा दीपू
पूर्वी सिंहभूम: जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी-ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, संयोजक सदस्य : रमा खलखो, आलोक दुबे
दुमका व देवघर : जरमुंडी, राजीव रंजन प्रसाद, संयोजक
सदस्य : अमूल्य नीरज खलखो, डॉ एम तौसिफ
रांची-हटिया : रामाश्रय प्रसाद, संयोजक
सदस्य : अजय सिंह, जवाहर लाल महथा

Also Read: Good News: अब चुटकियों में होगा समस्याओं का समाधान, सिर्फ इस मोबाइल नंबर पर करनी है शिकायत

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में 8 दिसंबर तक सुबह में छाया रहेगा कोहरा, तीन दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम?

Guru Swarup Mishra
Guru Swarup Mishrahttps://www.prabhatkhabar.com/
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel