Jharkhand Weather Today: रांची-बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से झारखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं. 28 मई से तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 28 मई को गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और रांची के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
28, 29 और 30 मई को भारी बारिश
आज 28 मई को झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं सिमडेगा) एवं निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 29 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ एवं साहिबगंज) एवं दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इस बाबत भी चेतावनी जारी की गयी है. 30 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ एवं साहिबगंज) भागों में भारी बारिश हो सकती है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.
संताल परगना के सभी जिलों में 29 मई को बारिश
29 मई को संताल परगना के सभी जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि 30 मई को गिरिडीह, देवघर, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज व पाकुड़ में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कई स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना है. राजधानी रांची में दोपहर बाद आकाश में बादल छाये रहेंगे. कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 65 मिमी बारिश हजारीबाग में हुई.
ये भी पढ़ें: Supreme Court: झारखंड की एक महिला ADJ ने क्यों खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा? 29 मई को होगी सुनवाई
सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 से नीचे
झारखंड के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है. मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक गोड्डा में 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं, राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा.
शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर तापमान
रांची 31.2
जमशेदपुर 34.3
मेदिनीनगर 35.2
बोकारो 34.2
चाईबासा 34.4
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: झारखंड में अगले 72 घंटे भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ वज्रपात, IMD की चेतावनी