24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों का तापमान घटा, झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Jharkhand Weather Today: झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज समेत कई जिलों का तापमान घट गया है. झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है.

Jharkhand Weather Today: झारखंड की राजधानी रांची और लौहनगरी जमशेदपुर समेत कई जिलों का न्यूतनम तापमान गिरने लगा है. झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है.

24 घंटे में 2 डिग्री गिरा रांची का न्यूनतम तापमान

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम केंद्र रांची के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया है कि रांची का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान 2 डिग्री तक गिरकर 12.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान इसी दौरान 2.2 डिग्री सेल्सियस घटकर 15.2 डिग्री हो गया. डालटेनगंज के न्यनतम तापमान में भी 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है.

बोकारो का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम

पिछले 24 घंटे के दौरान बोकारो में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम दर्ज किया गया. चतरा, गुमला, हाजरीबाग, लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़ और रांची का अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम रहा. मौसम केंद्र रांची ने जो ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन डाटा जारी किया है, उसके मुताबिक, सरायकेला का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक 31.6 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

December Weather Ranchi Jharkhand 1
रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों का तापमान घटा, झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड 4

रांची में पारा गिरने के बाद भी तापमान सामान्य से अधिक

रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट के बावजूद यहां का पारा सामान्य से अधिक है. रांची का अधिकतम तापमान आज 27.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

जमशेदपुर का उच्चतम पारा 30.8 डिग्री सेल्सियस

लौहनगरी के नाम से मशहूर जमशेदपुर का उच्चतम तापमान आज 30.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर गुरुवार को 15.2 डिग्री हो गया. यह यहां के आज के सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

December Weather Ranchi 2
रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों का तापमान घटा, झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड 5

रांची का न्यूनतम पारा शुक्रवार को 10 डिग्री रहने का अनुमान

डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक रहा. मौसम विभाग ने कहा है कि 5 दिसंबर को रांची के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आएगी और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर जाएगा. शुक्रवार का न्यूनतम तापमान पारा 10 डिग्री हो जाने का अनुमान है.

Also Read

झारखंड के लोग ठिठुरने के लिए रहें तैयार, गिरने वाला है तापमान, जानें, कैसा रहेगा कल का मौसम

अरब सागर में बन रहे लो प्रेशर एरिया का क्या होगा असर? झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड में इतना बढ़ गया न्यूनतम और अधिकतम तापमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel