23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

JMMSY: करम पर्व की पूर्व संध्या पर झारखंड की महिलाओं को हेमंत सोरेन देंगे 1000 रुपए

JMMSY: करम पर्व की पूर्व संध्या पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सूबे की 45 लाख से अधिक महिलाओं को 1000-1000 रुपए की सौगात देने जा रहे हैं.

JMMSY: झारखंड के सबसे बड़े त्योहारों में एक करम पर्व की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रदेश की महिलाओं के खाते में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर करेंगे. बाकारो जिले के ललपनिया स्थित लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ की पवित्र भूमि से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की सौगात देंगे.

45 लाख महिलाओं को मिलेगी 1000-1000 रुपए की सौगात

योजना के तहत पंजीकरण कराने वाली झारखंड की 45 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 1000-1000 रुपए की दूसरी किस्त ट्रांसफर करेंगे. अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए हेमंत सोरेन महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त की राशि ट्रांसफर कर चुके हैं.

453.66 करोड़ रुपए महिलाओं के खाते में हुए ट्रांसफर

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में सीएम हेमंत सोरेन अब तक 453,65,97,000 रुपए ट्रांसफर कर चुके हैं. झारखंड की 48,15,048 महिलाओं ने अब तक इस योजना के लिए खुद को निबंधित कराया है. 45,36,597 महिलाओं को सम्मान राशि का लाभ मिलना शुरू हो गया है.

हर महीने की 15 तारीख को खाते में ट्रांसफर होंगे पैसे

झारखंड सरकार ने हर महीने की 15 तारीख तक हर लाभुक के बैंक अकाउंट में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजने का आदेश दे चुकी है. अगस्त में योजना के लिए आवेदन लेने की शुरुआत हुई. उसी महीने 45.36 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर भी कर दिए गए.

18 से 50 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा लाभ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश और राज्य मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद अब राज्य की 18 से 20 वर्ष की बेटियों को भी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी है. निबंधन के बाद इनके खाते में भी पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. पहले 21 से 50 साल की महिलाओं को योजना से जोड़ने का प्रावधान था.

मुख्यमंत्री मंईयां योजना का लेखा-जोखा

  • 3 अगस्त 2024 से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई.
  • 4 अगस्त 2024 को ऑनलाइन आवेदन जमा करने में आ रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने दूर करने और ऑफलाइन आवेदन लेने का आदेश दिया.
  • 18 अगस्त को पहली बार योजना के तहत पाकुड़ की 80 हजार से अधिक महिलाओं के अकाउंट में 1000-1000 रुपए भेजे गए.
  • 22 अगस्त को पलामू प्रमंडल के लातेहार, मेदिनीनगर और गढ़वा की 2.50 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिला.
  • 24 अगस्त को उत्तरी छोटानागपुर के रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिले की 13.94 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर हुए
  • 27 अगस्त को संताल परगना के देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, दुमका और जामताड़ा की 7.32 लाख से अधिक महिलाओं के अकाउंट में पैसे भेजे गए.
  • 28 अगस्त को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला – खरसावां की 7.32 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिला
  • 4 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर के रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा की 7 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक अकाउंट में 70.50 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए.

Also Read

Maiya Samman Yojana: आपके खाते में नहीं पहुंचे 1000 रुपए! जल्दी करें ये काम, 5 दिन में मिलेगा

झारखंड में ‘आपकी योजना, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पहले दिन आए 91940 आवेदन, 2523 का ऑन द स्पॉट निष्पादन

Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन की सौगात, 732906 महिलाओं को भेजे गए 1000-1000 रुपए

Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन पलामू की 5.48 लाख महिलाओं को देंगे तोहफा, खाते में खटाखट भेजेंगे 1000-1000 रुपए

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel