22.8 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Kal Ka Mausam: मौसम लेगा करवट, 15 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश-वज्रपात, IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam: झारखंड में गर्मी बढ़ने वाली है. हालांकि, मौसम विभाग ने कल यानी 7 जून को झारखंड के 15 जिलों में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी दी है, लेकिन आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि होने की भी बात कही है. अभी झारखंड का उच्चतम तापमान 37.1 डिग्री सेंटीग्रेड डालटनगंज में है. आज ही जान लीजिए कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है.

Kal Ka Mausam: झारखंड के लोगों, अब गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाइए. मौसम विभाग ने कहा है कि धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने वाली है. अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ सकता है. साथ ही 2 दिन तक यानी 7 और 8 जून को राज्य के पूर्वी और उससे सटे हिस्से में कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा-वज्रपात का भी अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है.

3 दिन में 4 डिग्री बढ़ेगा उच्चतम तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने जो मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि अगलपे 3 दिन के दौरान झारखंड का उच्चतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ेगा. इसके बाद अगले 2 दिन तक इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

15 जिलों में वर्षा और वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि जिन 15 जिलों में वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है, उनमें गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए देखे थे ये 5 सपने, आज भी हैं अधूरे

इसे भी पढ़ें : भगवान बिरसा मुंडा की ‌जिंदगी से हर किसी को सीखनी चाहिए ये 5 बातें

7 जून को रांची में 35 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान

राजधानी रांची के मौसम के बारे में मौसम केंद्र ने कहा है कि शनिवार को आंशिक बादल छाये रहेंगे. गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं. रांची का अधिकतम तापमान 7 जून को 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पथरगामा में हुई सबसे अधिक 4.2 मिमी वर्षा

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान एक-दो जगहों पर गरज के साथ बहुत हल्के से हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक बारिश गोड्डा के पथरगामा में हुई. यहां 4.2 मिमी वर्षापात दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.1 डिग्री सेंटीग्रेड डालटनगंज में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री गुमला में रहा.

इसे भी पढ़ें : Birsa Tourist Circuit: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगी भगवान बिरसा से जुड़ी ये जगहें

इसे भी पढ़ें : मेरा कहा कभी नहीं मरेगा, उलगुलान! उलगुलान!! पढ़ें, भगवान बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी वचन

इन जिलों में वर्षा-वज्रपात की संभावना

  • गिरिडीह
  • देवघर
  • जामताड़ा
  • धनबाद
  • बोकारो
  • रामगढ़
  • खूंटी
  • रांची
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • पूर्वी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां
  • दुमका
  • गोड्डा
  • पाकुड़
  • साहिबगंज

इसे भी पढ़ें

मेरा कहा कभी नहीं मरेगा, उलगुलान! उलगुलान!! पढ़ें, भगवान बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी वचन

LPG Price Today: 4 महानगरों से भी महंगा एलपीजी सिलेंडर झारखंड में, जानें 6 जून को आपको कितने में मिलेगा रसोई गैस

रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज और बोकारो का तापमान गिरा, आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel