LPG Gas Cylinder Price Today 26 June 2025: तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत जारी कर दी है. आपको आज 14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, आपको पता है? अगर नहीं मालूम तो यह खबर आपके काम की है. आपको हम बतायेंगे कि आपके शहर में, आपके राज्य के अलग-अलग जिलों में आज यानी 26 जून 2025 को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कितनी है. सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिल रहा है और सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर कहां के लोगों को मिलेगा. सबसे पहले बात करते हैं झारखंड की राजधानी रांची में एलपीजी सिलेंडर की कीमत की. भारत सरकार की तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया है कि रांची में आज 26 जून 2025 को 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू रसोई गैस आपको 910.50 रुपए में मिल जायेगा. यही सिलेंडर अगर कोई चाईबासा में खरीदता है, तो उसे 902 रुपए का भुगतान करना होगा. चतरा में इसी सिलेंडर की कीमत आज 909.50 रुपए होगी. जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में 26 जून 2025 को सबसे सस्ता सिलेंडर मिल रहा है. इन दोनों जिलों में आज एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 892 रुपए है. हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में रहने वालों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत सबसे अधिक है. इन तीनों जिलों के लोगों को 912 रुपए देने होंगे 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के लिए. बोकारो, दुमका, गढ़वा, पलामू, गोड्डा, देवघर, धनबाद समेत झारखंड के 24 जिलों में आज यानी 26 जून 2025 को एलपीजी गैस सिलेंडर किस रेट मिल रहा है, यहां चेक कर लें.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आपके शहर में 26 जून को एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट
शहर/जिला का नाम | एलपीजी सिलेंडर की कीमत |
रांची | 910.50 रुपए |
जमशेदपुर | 892.50 रुपए |
धनबाद | 910.50 रुपए |
बोकारो | 910.50 रुपए |
गिरिडीह | 910.50 रुपए |
देवघर | 910.50 रुपए |
दुमका | 910.50 रुपए |
हजारीबाग | 912.00 रुपए |
कोडरमा | 912.00 रुपए |
पलामू | 910.50 रुपए |
चतरा | 909.50 रुपए |
जामताड़ा | 910.50 रुपए |
गढ़वा | 910.50 रुपए |
गोड्डा | 910.50 रुपए |
गुमला | 910.50 रुपए |
खूंटी | 910.50 रुपए |
चाईबासा | 902.00 रुपए |
लातेहार | 910.50 रुपए |
लोहरदगा | 910.50 रुपए |
पाकुड़ | 910.50 रुपए |
रामगढ़ | 912.00 रुपए |
साहिबगंज | 910.50 रुपए |
सरायकेला-खरसावां | 892.50 रुपए |
सिमडेगा | 910.50 रुपए |
इसे भी पढ़ें
धमाके ही धमाके, हर पल लगता कि आज हम सब मारे जायेंगे, ईरान से लौटी जोया रिजवी ने बतायी दहशत की कहानी
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत स्थिर, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं झारखंड के पूर्व सीएम
चाचा के साथ धुर्वा बाजार गया नामकुम का अजय टोप्पो कैसे पहुंचा बांग्लादेश? 11 साल बाद घर लौटा