May Day Celebrated in Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को श्रमिकों को श्रम दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. हेमंत सोरेन ने एक मई को अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही. श्रम दिवस पूरे झारखंड में मनाया गया और विभिन्न श्रमिक संघों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये.
हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें कहा, ‘श्रमिकों के अथक प्रयास और अथक संघर्ष देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार हमेशा इन सभी भाइयों और बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है.’
देश की अर्थव्यवस्था का पहिया घुमाने में हमारे श्रमिक भाइयों एवं बहनों की अथाह मेहनत और अथक संघर्ष का महत्वपूर्ण योगदान होता है। हमारे सभी श्रमिक भाइयों-बहनों के साथ हमेशा दृढ़ता के साथ खड़ी है अबुआ सरकार।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 1, 2025
आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और…
मजदूरों की मेहनत और समर्पण देश की समृद्धि की नींव – संतोष गंगवार
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं. गंगवार ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘देश और राज्य की प्रगति में मजदूरों की अहम भूमिका होती है. उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण देश की समृद्धि की नींव है. मैं सभी मजदूरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.’
राष्ट्र निर्माण के सच्चे नायक, श्रमिक भाई-बहनों को विश्व श्रमिक दिवस पर नमन।
— Santosh Gangwar (@santoshgangwar) May 1, 2025
आपका परिश्रम, समर्पण और निष्ठा देश के विकास की मजबूत नींव है।
आपके अथक प्रयासों से ही भारत आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।
💐 विश्व श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! pic.twitter.com/SJnPZRGHKi
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड में पंजीकृत हैं असंगठित क्षेत्र के 96,61,245 श्रमिक
झारखंड में कई मजदूर संघों ने मुख्य रूप से धनबाद, जमशेदपुर और रांची में कई कार्यक्रम आयोजित कर श्रम दिवस मनाया. श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में राज्य सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र में 96,61,245 श्रमिक पंजीकृत हैं.
इसे भी पढ़ें
धनबाद से अम्मार याशर गिरफ्तार, आतंकवादियों का नेटवर्क बढ़ाने में था सक्रिय, एटीएस ने दबोचा
Hazaribagh News: बारात से लौट रहे सुरेश को हाथी ने दारू में कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत
रांची, हजारीबाग, धनबाद, समेत कई जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश, दिन में हो गयी रात
दुमका के शिकारीपाड़ा में शादी के कुछ घंटे बाद ही उठी दुल्हन की अर्थी