22.8 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

National Lok Adalat 2025: रांची में 3.28 लाख से अधिक मामलों का निबटारा, 1 अरब से अधिक का सेटलमेंट

National Lok Adalat 2025: रांची सिविल कोर्ट में आज राष्ट्रीय लोक अदालत लगायी गयी. इसमें कुल लंबित मामले 34666 एवं प्रीलिटिगेशन के 293638 वादों का निष्पादन किया गया. 1395920987 रुपए का सेटलमेंट हुआ. झारखंड पीड़ित मुआवजा (संशोधन) योजना 2019 के तहत 25 पीड़ितों के बीच 6800000 रुपए का वितरण किया गया.

National Lok Adalat 2025: रांची-झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजित नारायण प्रसाद ने लोहरदगा न्यायमंडल से आज शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन किया. इसके बाद रांची सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. बतौर मुख्य अतिथि न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1, फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज एसएस फातमी समेत अन्य उपस्थित थे. न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि वादों (मामलों) के त्वरित निष्पादन में अधिवक्ताओं और मध्यस्थों की भूमिका अहम होती है. राष्ट्रीय लोक अदालत वादकारियों के लिए सुलभ और निःशुल्क न्याय पाने का एक माध्यम है. इसमें कुल लंबित मामले 34666 और प्रीलिटिगेशन के 293638 मामलों का निबटारा किया गया. 1395920987 रुपए का सेटलमेंट किया गया.

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 58 बेंच का हुआ था गठन


रांची डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकार) के सचिव रवि कुमार भास्कर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक दंडाधिकारियों के लिए 39 एवं कार्यपालक दंडाधिकारियों के लिए 19 बेंच का गठन किया गया. न्यायिक दंडाधिकारियों, बैंक, इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के साथ पूर्व में बैठकें की गयी थीं. इसके बाद वादकारियों को पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक नोटिस भेजा गया, ताकि वे अपने मामलों का निबटारा करा सकें.

पीड़ितों के बीच मुआवजा राशि का वितरण


राष्ट्रीय लोक अदालत में लाभुकों के बीच न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने चेक का वितरण किया. उन्होंने वाहन दुर्घटना मुआवजे के तौर पर मदेश्वर पांडे को 98,87,965 रुपये का चेक सौंपा. पीड़ित मुआवजा के रूप में न्यायुक्त ने रानी देवी को 5,00,000 का चेक प्रदान किया. न्यायायुक्त ने दिव्यांगजनों सोनू गोप और वसीम खान को व्हील चेयर दिया. अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने झारखंड पीड़ित मुआवजा के तहत कुल 25 पीड़ितों के बीच 68,00,000 रुपए का चेक दिया. इसके साथ ही वाहन दुर्घटना मुआवजा में न्यायिक पदाधिकारियों ने पीड़ितों के बीच 73,55,851 रुपए के चेकों का वितरण किया.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: झारखंड में हीट वेव की चेतावनी के बीच बरसेंगी राहत की बूंदें, मौसम रहेगा कूल-कूल

फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का उद्घाटन


न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने आज व्यवहार न्यायालय में दो दिनों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का उद्घाटन किया. इस हेल्थ चेकअप कैंप में वादकारियों, अधिवक्ताओं, मध्यस्थों, व्यवहार न्यायालय रांची के कर्मचारी और उनके परिवार निःशुल्क हेल्थ चेकअप करा सकेंगे.

राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन पर ये भी थे उपस्थित


राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन अवसर पर एजेसी-15 अमित शेखर, एजेसी -2 यशवंत प्रकाश समेत अन्य अपर न्यायायुक्तगण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन समेत सभी न्यायिक दंडाधिकारीगण और रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शम्भू प्रसाद अग्रवाल, महासचिव संजय कुमार विद्रोही, एलएडीसीएस के सदस्यगण, अधिवक्तागण, कर्मचारी, पीएलवी समेत अन्य उपस्थित थे. उद्घाटन कार्यक्रम संचालन डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने किया.

ये भी पढ़ें: Hand Pump Repair: झारखंड में 74,500 चापाकल खराब, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मरम्मत के लिए स्वीकृत किए 259 करोड़

Guru Swarup Mishra
Guru Swarup Mishrahttps://www.prabhatkhabar.com/
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel