Om Birla Jharkhand Visit: रांची-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को झारखंड आ रहे हैं. बतौर लोकसभा स्पीकर पहली बार उनका झारखंड आगमन हो रहा है. वह रांची और जमशेदपुर के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. जमशेदपुर में जहां वे सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे, वहीं रांची में विभिन्न समूहों द्वारा नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उसमें वह शिरकत करेंगे.
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स का है प्लेटिनम जुबली समारोह
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का 25 मई यानी रविवार की सुबह 9:10 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन होगा. इसके बाद सुबह 9:20 बजे वे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 2 बजे तक जमशेदपुर के लोयोला स्कूल के फैसी (Fasy) सभागार में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें: इस बड़ी वजह से आज दिल्ली जा सकते हैं सीएम हेमंत सोरेन, कई बड़े नेताओं से होगी मुलाकात
रांची में होगा नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम
जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से दोपहर 3:15 बजे वे रांची के लिए लौटेंगे. रांची में शाम 5:45 बजे से 7:40 बजे तक डंगराटोली के स्वर्णभूमि सभागार में विभिन्न समूहों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
ये भी पढ़ें: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को आएंगे रांची, जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगे शामिल
ये भी पढ़ें: Coal Mine Accident: हजारीबाग में अवैध कोयला खदान में घुसा पानी, 3 मजदूरों की मौत, तलाशी अभियान जारी
ये भी पढ़ें: सरायकेला के शिवम चौधरी के सुरीले श्याम भजनों का एल्बम ‘तेरी ज्योत जलती रहे’ रिलीज
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: धनबाद में बड़ा फर्जीवाड़ा, 145 मृत और 170 अयोग्य लाभुकों को मिल रही योजना की राशि