23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

11वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा अप्रैल तक लेने की हो रही तैयारी

JPSC द्वारा 11वीं सिविल सेवा परीक्षा वर्ष 2023 में मार्च या अप्रैल में ली जा सकती है. इसके लिए कार्मिक विभाग जनवरी/फरवरी 2023 तक लगभग 350 पद आयोग को भेजने की तैयारी में जुट गया है.

Jharkhand News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा 11वीं सिविल सेवा परीक्षा वर्ष 2023 में मार्च या अप्रैल में ली जा सकती है. इसके लिए कार्मिक विभाग जनवरी/फरवरी 2023 तक लगभग 350 पद आयोग को भेजने की तैयारी में जुट गया है. कार्मिक विभाग के पास अब तक लगभग 40 पद मिले हैं. फरवरी 2023 तक लगभग 300 और पद आने की संभावना जतायी गयी है.

एक साथ ली जा सकती है 11वीं और 12वीं सिविल सेवा परीक्षा

इधर, संभावना यह भी जतायी जा रही है कि कैलंडर अप टू डेट करने के लिए 11वीं और 12वीं सिविल सेवा परीक्षा एक साथ ली जा सकती है. सातवीं से 10वीं सिविल सेवा परीक्षा 2020 में पूरी हो गयी है. इस आधार पर 11वीं सिविल सेवा परीक्षा वर्ष 2021 में होनी चाहिए थी. लेकिन 2022 समाप्त होने में लगभग डेढ़ माह बचे हैं. राज्य सरकार के नियम के अनुसार अब सिविल सेवा परीक्षा वर्ष के आधार पर जानी जायेगी. इस आधार पर 11वीं सिविल सेवा परीक्षा मुख्य रूप से सिविल सेवा परीक्षा-2021 व 12वीं सिविल सेवा परीक्षा मुख्य रूप से सिविल सेवा परीक्षा 2022 कही जायेगी.

Also Read: रांची-पटना के लिए नया रेल रूट बनकर तैयार, अब इतने घंटे में होगा सफर तय
सिविल सेवा बैकलॉग नियुक्ति पांच साल से लंबित

जेपीएससी द्वारा सिविल सेवा बैकलॉग की नियुक्ति पिछले लगभग पांच साल से लंबित है. आयोग ने नवंबर 2017 में कुल 10 पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से 19 जनवरी 2019 तक आवेदन आमंत्रित किये, लेकिन यह नियुक्ति परीक्षा फिलहाल अटकी हुई है. कुल 10 पद में राज्य पुलिस सेवा के चार पद (बीसी-2), राज्य कारा सेवा के चार पद (दो एससी, एक बीसी-1 व एक बीसी-2) तथा राज्य नियोजन सेवा के दो पद (एससी) शामिल हैं. राज्य नियोजन सेवा में अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र सीमा एक अगस्त 2013 को 21 वर्ष राज्य पुलिस सेवा में अभ्यर्थियों की उम्र सीमा एक अगस्त 2016 को 20 वर्ष और राज्य कारा सेवा के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा एक अगस्त 2017 को 22 वर्ष निर्धारित की गयी थी.

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel