27.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

PHOTOS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचीं, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

President Draupadi Murmu Jharkhand Visit: झारखंड के दौरे पर आयीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार की शाम राजधानी रांची पहुंचीं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, डीजीपी अनुराग कुुमार गुप्ता, डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने उनका स्वागत किया.

President Draupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार 31 जुलाई 2025 की शाम बाबा नगरी देवघर से राजधानी रांची पहुंचीं. भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उनका भव्य स्वागत हुआ.

President Draupadi Murmu Jharkhand Visit
राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट करते झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार.

सबसे पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शॉल और फूलों का गुलदस्ता देकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत किया.

President Draupadi Murmu Jharkhand Visit News
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट करते झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

राज्यपाल के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झुककर एक-दूसरे का अभिवादन किया. मुख्यमंत्री ने भी राष्ट्रपति को उपहार और फूलों का गुलदस्ता दिया.

President Draupadi Murmu Jharkhand Visit News Today
रांची में एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत करने पहुंचे राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव.

झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने महामहिम को गुलाब के फूलों का गुलदस्ता देकर भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर उनका स्वागत किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

President Draupadi Murmu Jharkhand Visit News Today Photo
महामहिम द्रौपदी मुर्मू को फूलों का गुलदस्ता देकर रांची में स्वागत करते प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अनुराग कुमार गुप्ता.

मुख्य सचिव अलका तिवारी के बाद झारखंड के डीजीपी ने महामहिम को सैल्यूट किया. फूलों का गुलदस्ता भी दिया.

President Draupadi Murmu Jharkhand Visit News Photo
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का किया स्वागत.

राजधानी रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट किया और रांची में महामहिम द्रौपदी मुर्मू की अगवानी की.

President Draupadi Murmu Jharkhand Visit Photo
रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को सैल्यूट करने के बाद भेंट किया फूलों का गुलदस्ता.

सबसे अंत में रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने तीनों सेना की प्रमुख द्रौपदी मुर्मू को सैल्यूट कर उनका अभिवादन किया. उन्होंने भी महामहिम को गुलदस्ता भेंट किया.

President Draupadi Murmu Jharkhand Visit Photo News
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झुककर और हाथ जोड़कर किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद द्रौपदी मुर्मू राजभवन के लिए रवाना हो गयीं. गुरुवार को उन्होंने एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया.

President Draupadi Murmu Jharkhand Visit Photo News Today
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को प्रतीक चिह्न भेंट किया.

गुरुवार को राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार को वह आइआइटी-आइएसएम धनबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. इसके बाद दिल्ली लौट जायेंगी.

इसे भी पढ़ें

डायग्नोसिस और सर्जरी में पूरी तरह क्लिनिकल रहें, व्यवहार में क्लिनिकल न बनें, एम्स देवघर में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

रांची स्टेशन पर आरपीएफ का ‘ऑपरेशन नार्कोस’, मौर्य एक्सप्रेस के यात्री से 6 पैकेट गांजा जब्त

सर्वदलीय बैठक के बाद बोले हेमंत सोरेन- भारी बारिश के बीच आहूत हुआ है मानसून सत्र

Kal Ka Mausam: रांची से गुजर रहा मानसून ट्रफ, बंगाल में चक्रवात, झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel