27.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Shravani Mela Spl Trains: रांची रेल मंडल से चलेंगी 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें, ये है रूट और टाइम-टेबल

Shravani Mela Spl Trains: झारखंड के देवघर में लगने वाले प्रसिद्ध मेला के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. भारतीय रेलवे ने रांची रेल डिवीजन से भी 4 ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. रांची-भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) और रांची-भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) चलेंगी. ट्रेनों का टाइम-टेबल और रूट चार्ट पहले ही देख लें, ताकि यात्रा करने में सहूलियत हो.

Shravani Mela Spl Trains: श्रावणी मेला के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने यात्रियों एवं कांवरियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. रांची से भागलपुर तक चलने वाली एक जोड़ी ट्रेन कोडरमा के रास्ते चलेगी, जबकि दूसरी ट्रेन जसीडीह के रास्ते जायेगी. ये स्पेशल ट्रेनें सप्ताह में 3 दिन चलेंगीं.

रांची-भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) ट्रेन 10 से चलेगी

ट्रेन संख्या 08646/08645 रांची-भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 10.07.2025 से शुरू होगा और 10.08.2025 तक जारी रहेगा. ट्रेन प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार को रांची से चलेगी. यह ट्रेन मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, किउल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जायेगी. ट्रेन 14 फेरे लगायेगी.

रांची-भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) का टाइम-टेबल

  • रांची से प्रस्थान 23:00 बजे
  • मुरी आगमन 00:05 बजे
  • मुरी से प्रस्थान 00:07 बजे
  • बरकाकाना आगमन 01:35 बजे
  • बरकाकाना से प्रस्थान 01:45 बजे
  • हजारीबाग टाउन आगमन 02:40 बजे
  • हजारीबाग टाउन से प्रस्थान 02:45 बजे
  • कोडरमा आगमन 03:55 बजे
  • कोडरमा से प्रस्थान 04:00 बजे
  • नवादा आगमन 06:10 बजे
  • नवादा से प्रस्थान 06:12 बजे
  • किउल आगमन 08:20 बजे
  • किउल से प्रस्थान 08:25 बजे
  • सुल्तानगंज आगमन 09:45 बजे
  • सुल्तानगंज से प्रस्थान 09:50 बजे
  • भागलपुर आगमन 12:05 बजे

भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) स्पेशल ट्रेन 11 से चलेगी

ट्रेन संख्या 08645 भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 11.07.2025 से 11.08.2025 तक चलेगी. यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी तथा सुल्तानगंज, किउल, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना और मुरी होते हुए रांची आयेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल

  • भागलपुर से प्रस्थान 13:10 बजे
  • सुल्तानगंज आगमन 13:35 बजे
  • सुल्तानगंज से प्रस्थान 13:40 बजे
  • किउल आगमन 16:00 बजे
  • किउल से प्रस्थान 16:05 बजे
  • नवादा आगमन 17:10 बजे
  • नवादा से प्रस्थान 17:12 बजे
  • कोडरमा आगमन 20:00 बजे
  • कोडरमा से प्रस्थान 20:05 बजे
  • हजारीबाग टाउन आगमन 22:25 बजे
  • हजारीबाग टाउन से प्रस्थान 22:30 बजे
  • बरकाकाना आगमन 23:55 बजे
  • बरकाकाना से प्रस्थान 00:05 बजे
  • मुरी आगमन 01:58 बजे
  • मुरी से प्रस्थान 02:00 बजे
  • रांची आगमन 03:30 बजे

रांची-भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) ट्रेन 12 से चलेगी

ट्रेन संख्या 08610/08609 रांची-भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन होगा 12.07.2025 से शुरू होगा और 11.08.2025 तक जारी रहेगा. यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं बुधवार को रांची से प्रस्थान करेगी तथा मुरी, धनबाद, जसीडीह, किउल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर तक जायेगी.

रांची-भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) का टाइम-टेबल

  • रांची से प्रस्थान 23:00 बजे
  • मुरी आगमन 00:05 बजे
  • मुरी से प्रस्थान 00:07 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 01:20 बजे
  • धनबाद आगमन 04:05 बजे
  • धनबाद से प्रस्थान 04:15 बजे
  • जसीडीह आगमन 07:20 बजे
  • जसीडीह से प्रस्थान 07:30 बजे
  • किउल आगमन 09:55 बजे
  • किउल से प्रस्थान 10:20 बजे
  • सुल्तानगंज आगमन 11:57 बजे
  • सुल्तानगंज से प्रस्थान 12:02 बजे
  • भागलपुर आगमन 13:00 बजे

भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) स्पेशल ट्रेन 13 से चलेगी

ट्रेन संख्या 08609 भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 13.07.2025 से 12.08.2025 तक चलेगी. यह ट्रेन प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी तथा सुल्तानगंज, किउल, जसीडीह, धनबाद, मुरी होते हुए रांची आयेगी.

भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) का टाइम-टेबल

  • भागलपुर से प्रस्थान 13:45 बजे
  • सुल्तानगंज आगमन 14:08 बजे
  • सुल्तानगंज से प्रस्थान 14:10 बजे
  • किउल आगमन 16:00 बजे
  • किउल से प्रस्थान 16:30 बजे
  • जसीडीह आगमन 19:35 बजे
  • जसीडीह से प्रस्थान 19:45 बजे
  • धनबाद आगमन 23:20 बजे
  • धनबाद से प्रस्थान 23:25 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 01:20 बजे
  • मुरी आगमन 02:23 बजे
  • मुरी से प्रस्थान 02:25 बजे
  • रांची आगमन 03:50 बजे

14 कोच के साथ चलेगी ट्रेन श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें

इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 3 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 9 कोच होंगे. इस तरह यह स्पेशल ट्रेन 14 कोच के साथ चलेगी.

इसे भी पढ़ें

श्रावणी मेला को लेकर सजधज कर तैयार बाबा नगरी, हाईटेक और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा आयोजन

Shravani Mela: कल देवघर में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, तैयारियों का जायजा लेंगे स्वास्थ्य मंत्री

Shravani Mela 2025: देवघर प्रशासन का बड़ा फैसला, श्रावणी मेले में बढ़ेगी वीआईपी, वीवीआईपी की परेशानी

Shravani Mela 2025: सावधान! देवघर का राजकीय श्रावणी मेला तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित, धूम्रपान पर भी रोक

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel