22.8 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झारखंड में एक ही दिन 49 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, यहां देखें पूरी लिस्ट

झारखंड सरकार ने शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. एक ही दिन 49 अधिकारियों का तबादला हुआ है. रांची के लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी का तबादला गिरिडीह कर दिया गया है. वहीं, सरोजनी एनी तिर्की व इश्तियाक अहमद को जेपीएससी का उप सचिव बनाया गया है.

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने शुक्रवार को एक ही दिन 49 पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इसके तहत पुलिस विभाग ने रांची के लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी समेत 40 पुलिस इंस्पेक्टर्स का तबादला किया. वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्तर के पांच डीसएसपी का ट्रांसफर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने किया. इसके अलावा झारखंड प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

40 पुलिस इंस्पेक्टर्स का हुआ तबादला

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) की ओर एक जिले में तीन साल से डटे 40 पुलिस इंस्पेक्टर्स के तबादला का आदेश जारी किया. इसके तहत रांची के लालपुर थाना ममता कुमारी का भी ट्रांसफर कर उन्हें गिरिडीह भेजा गया.

पुलिस इंस्पेक्टर : कहां थे : कहां गये

  • ममता कुमारी : रांची : गिरिडीह

  • मो रूस्तम : बोकारो : विशेष शखा, रांची

  • मुनू टूडू : बोकारो : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची

  • नूतन मोदी : बोकारो : अप0 अनु0 विभाग, रांची

  • उज्जवल कमार साह : बोकारो : अप0 अनु0 विभाग, रांची

  • गजेंद्र कुमार पांडेय : बोकारो : अप0 अनु0 विभाग, रांची

  • रवींद्र कुमार सिंह : बोकारो : झारखंड जगुआर

  • शैलेश कुमार चौहान : बोकारो : जेएपीटीसी, पदमा, हजारीबाग

  • सुजीत कुमार : बोकारो : झारखंड जगुआर

  • राम नारायण चौधरी : गिरिडीह : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची

  • विनय कुमार राम : गिरिडीह : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची

  • दिनेश कुमार सिंह : गिरिडीह : झारखंड जगुआर

  • सुजीत कुमार : गिरिडीह : कोडरमा

  • रत्नेश मोहन ठाकुर : गिरिडीह : लोहरदगा

  • आदिकांत महतो : गिरिडीह : रांची

  • सहदेव प्रसाद : गिरिडीह : देवघर

  • अनिल कुमार : गिरिडीह : देवघर

  • गुलाब सिंह : गिरिडीह : गढ़वा

  • परमेश्वर लेयांगी : गिरिडीह : जेएपीटीसी, पदमा, हजारीबाग

  • नवीन कुमार सिंह : गिरिडीह : देवघर

  • सुरेश कुमार मंडल : गिरिडीह : रांची

  • जाेसेफ फ्रांसिस तिर्की : अप0 अनु0 विभाग, रांची : बोकारो

  • अनिल कच्छप : झारखंड जगुआर : बोकारो

  • अशोक कुमार-वन : विशेष शाखा, रांची : बोकारो

  • दिवाकर मंडल : वि0 आ0 ब्यूरो, रांची : बोकारो

  • राज बल्लभ पासवान : पलामू : बोकारो

  • संजय कुमार : जामताड़ा : बोकारो

  • रुपेंद्र कुमार राणा : विशेष शाखा, रांची : बोकारो

  • नवन किशोर सिंह : दुमका : बोकारो

  • मनोज कुमार : गुमला : गिरिडीह

  • धर्मपाल कुमार : साहिबगंज : गिरिडीह

  • राजेश रंजन : सीटीसी, मुसाबनी : गिरिडीह

  • रामाकांत तिवारी : गोड्डा : गिरिडीह

  • रवींद्र कुमार सिंह : दुमका : गिरिडीह

  • श्याम किशोर महतो : रांची : गिरिडीह

  • ज्ञान रंजन कुमार : रांची : गिरिडीह

  • भिखारी राम : धनबाद : गिरिडीह

  • अनूप बीपी केरकेट्टा : गुमला : गिरिडीह

  • मो कमाल खां : जेपीए, हजारीबाग : गिरिडीह

  • अजय कुमार : पलामू : गिरिडीह

Also Read: PHOTOS : गुमला के चैनपुर में स्कूली छात्राओं से ढुलाई गयी चावल की बोरी, वीडियो हुआ वायरल

पांच डीएसपी का तबादला

झारखंड सरकार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक पद के पांच पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है. साथ ही बताया गया कि वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, उन्हें पुलिस मुख्यालय, रांची में योगदान करने का आदेश दिया गया है.

पुलिस अधिकारी : कहां थे : कहां गये

वशिष्ठ नारायण सिंह : एसडीपीओ, लोहरदगा : एसडीपीओ, , बोकारो

सुमित प्रसाद : डीएसपी, जैप-5, देवघर : एसडीपीओ, डुमरी, गिरिडीह

जय प्रकाश नारायण चौधरी : डीएसपी, अपराध अनुसंधान विभाग, रांची : एसडीपीओ, गोड्डा

सुदर्शन कुमार आस्तिक : पदस्थापन की प्रतीक्षा में : डीएसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची

अरविंद कुमार सिंह : डीएसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची : डीएसपी, विशेष शाखा, रांची

झारखंड प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

झारखंड सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

अधिकारी : कहां थे : कहां गये

नीरज कुमारी : उप सचिव, झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची : संयुक्त सचिव, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, रांची

इश्तियाक अहमद : संयुक्त सचिव, लोकायुक्त कार्यालय, रांची : उप सचिव, झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची

सरोजनी एनी तिर्की : सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, दुमका : उप सचिव, झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची

अजय कुमार रजक : प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिमडेगा : उप परीक्षा नियंत्रक, झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची.

Also Read: झारखंड : हजारीबाग की बहू बनेगी विदेशी महिला बरबरा पोलाक, कोर्ट मैरेज के लिए दी अर्जी

Samir Ranjan
Samir Ranjan
Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel