27.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

PHOTOS: विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड आदिवासी महोत्सव के रंग में रंगी रांची,जनजातीय कला-संस्कृति का अनूठा संगम

रांची: विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड में नौ व 10 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 का आयोजन किया जा रहा है. रीझ रंग रसिका रैली से आज इसका शानदार आगाज हुआ. जनजातीय वाद्ययंत्रों पर लोग झूमते नजर आए. जनजातीय कला-संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है.

Undefined
Photos: विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड आदिवासी महोत्सव के रंग में रंगी रांची,जनजातीय कला-संस्कृति का अनूठा संगम 9

झारखंड की राजधानी रांची विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड आदिवासी महोत्सव के रंग में रंगी नजर आ रही है. दो दिवसीय कार्यक्रम में झारखंड की जनजातीय कला-संस्कृति का अनूठा समागम देखने को मिल रहा है.

Undefined
Photos: विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड आदिवासी महोत्सव के रंग में रंगी रांची,जनजातीय कला-संस्कृति का अनूठा संगम 10

रांची के जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह संग्रहालय में झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. रीझ रंग रसिका रैली करमटोली चौक के धुमकुड़िया भवन से जैसे ही बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान पहुंची, यहां जोरदार स्वागत किया गया.

Undefined
Photos: विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड आदिवासी महोत्सव के रंग में रंगी रांची,जनजातीय कला-संस्कृति का अनूठा संगम 11

विश्व आदिवासी दिवस पर फिजा बदली-बदली सी है. झारखंड आदिवासी महोत्सव को लेकर फूड स्टॉल समेत कई स्टॉल लगे हैं. कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है.

Undefined
Photos: विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड आदिवासी महोत्सव के रंग में रंगी रांची,जनजातीय कला-संस्कृति का अनूठा संगम 12

झारखंड की स्वर कोकिला मोनिका मुंडू की दिलकश आवाज से झारखंड आदिवासी महोत्सव गूंज रहा है. मुख्य अतिथि के रूप में शिबू सोरेन व सीएम हेमंत सोरेन समारोह में मौजूद रहे.

Undefined
Photos: विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड आदिवासी महोत्सव के रंग में रंगी रांची,जनजातीय कला-संस्कृति का अनूठा संगम 13

झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 पर डाक टिकट का लोकार्पण किया गया. इसके साथ ही 35 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया. रांची के जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान का अद्भुत नजारा है.

Undefined
Photos: विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड आदिवासी महोत्सव के रंग में रंगी रांची,जनजातीय कला-संस्कृति का अनूठा संगम 14

झारखंड आदिवासी महोत्सव के रंग में रांची रंगी नजर आ रही है. चारों तरफ उत्साह का माहौल है. बच्चे, महिलाएं, पुरुष व बुजुर्ग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. उत्साह के कई रंग देखने को मिल रहे हैं.

Undefined
Photos: विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड आदिवासी महोत्सव के रंग में रंगी रांची,जनजातीय कला-संस्कृति का अनूठा संगम 15

विश्व आदिवासी दिवस पर फिजा बदली-बदली सी है. झारखंड आदिवासी महोत्सव को लेकर फूड स्टॉल समेत कई स्टॉल लगे हैं. कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है.

Guru Swarup Mishra
Guru Swarup Mishrahttps://www.prabhatkhabar.com/
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel