24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

BJP Parivartan Yatra: झारखंड पहुंचे अमित शाह, साहिबगंज से भोगनाडीह तक डटे भाजपा नेता

BJP Parivartan Yatra: झारखंड में भाजपा का परिवर्तन रथ की शुरुआत करने के लिए अमित शाह साहिबगंज के भोगनाडीह पहुंचे. यहां परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाई.

Amit Shah Jharkhand Visit Bhognadih Sahibganj Parivartan Rath 3
भोगनाीह में अमित शाह, बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे और चंपाई सोरेन ने भाजपा के परिवर्तन रथ को दिखाई हरी झंडी. फोटो : प्रभात खबर

BJP Parivartan Yatra|Amit Shah Jharkhand Visit|भोगनाडीह (साहिबगंज), विकास जायसवाल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड पहुंच गए हैं. वायुसेना के विशेष विमान से वह झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पर उतरे. यहां से हेलीकॉप्टर से हूल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की जन्मभूमि भोगनाडीह पहुंचे.

Amit Shah Jharkhand Visit Bhognadih Sahibganj
साहिबगंज पुलिस लाइन मैदान में अमित शाह की परिवर्तन सभा के लिए बना विशाल मंच. फोटो : प्रभात खबर

शुक्रवार को भोगनाडीह में अमित शाह ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम से काफी पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले साहिबगंज जिले के दो आदिवासी वीर सपूतों सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

Amit Shah Jharkhand Visit Bhognadih Sahibganj 1
Bjp parivartan yatra: झारखंड पहुंचे अमित शाह, साहिबगंज से भोगनाडीह तक डटे भाजपा नेता 8

देवघर से भोगनाडीह पहुंचने पर अमित शाह का आदिवासी रीति-रिवाज से स्वागत किया गया. उनके स्वागत में आदिवासी नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी गई. केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे व अन्य भाजपा नेता भी भोगनाडीह पहुंचे थे.

Amit Shah Jharkhand Visit Bhognadih Sahibganj 2
Bjp parivartan yatra: झारखंड पहुंचे अमित शाह, साहिबगंज से भोगनाडीह तक डटे भाजपा नेता 9

भोगनाडीह में परिवर्तन यात्रा के लिए रथ तैयार खड़ा था. वहीं, साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान में परिवर्तन सभा में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था. अमित शाह के आने से पहले भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी.

Amit Shah Jharkhand Visit Bhognadih Sahibganj 3
Bjp parivartan yatra: झारखंड पहुंचे अमित शाह, साहिबगंज से भोगनाडीह तक डटे भाजपा नेता 10

दूसरी ओर, झारखंड के लगभग सभी बड़े नेता भोगनाडीह पहुंचे. 1 बजे के बाद ही संताल परगना और झारखंड के नेताओं ने लोगों को संबोधित करना शुरू कर दिया. सभा को राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक अनंत ओझा, पूर्व विधायक ताला मरांडी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया.

Amit Shah Jharkhand Visit Bhognadih Sahibganj Parivartan Rath 1
Bjp parivartan yatra: झारखंड पहुंचे अमित शाह, साहिबगंज से भोगनाडीह तक डटे भाजपा नेता 11

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोगनाडीह से ही भाजपा के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाई. अमित शाह के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और झारखंड भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे.

Also Read

Amit Shah In Jharkhand : गृह मंत्री अमित शाह भोगनाडीह में सिदो-कान्हू के वंशजों से करेंगे मुलाकात, देखें मिनट-मिनट का कार्यक्रम

गृह मंत्री अमित शाह कल भोगनाडीह से करेंगे परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, 21 सितंबर को चतरा में रहेंगे राजनाथ सिंह

Jharkhand Trending Video

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel