22.8 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

सपरिवार मतदान कर लोकतंत्र को करें मजबूत : सीपी सिंह

रांची : भाजपा के रांची विधानसभा प्रत्याशी सीपी सिंह ने शनिवार को अपर बाजार मंडल के पुरानी रांची, बड़ा तालाब, लेक रोड, किशोरगंज, नॉर्थ मार्केट, चडरी, सेवा सदन, अखड़ा चौक, पिंजरापोल इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया. श्री सिंह कहा कि मतदान से बड़ा पुण्य कार्य कोई दूसरा नहीं है. पहले मतदान, फिर जलपान करें. उन्होंने […]

रांची : भाजपा के रांची विधानसभा प्रत्याशी सीपी सिंह ने शनिवार को अपर बाजार मंडल के पुरानी रांची, बड़ा तालाब, लेक रोड, किशोरगंज, नॉर्थ मार्केट, चडरी, सेवा सदन, अखड़ा चौक, पिंजरापोल इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया.

श्री सिंह कहा कि मतदान से बड़ा पुण्य कार्य कोई दूसरा नहीं है. पहले मतदान, फिर जलपान करें. उन्होंने लोगों से सपरिवार मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का आग्रह किया. झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार ही समस्याओं का निदान कर सकती है. अभियान के दौरान महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, मनोज मिश्र , केके गुप्ता, मुकेश मुक्ता, संतोष गुप्ता, सुनील यादव, रॉकी गोप, विनोद महतो, बजरंग वर्मा,कुशल भदानी, कंवलजीत सिंह संटी, शारस्वत दुबे समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.

महानगर भाजपा की बैठक

महानगर भाजपा की ओर से बैठक कर कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे रांची विधानसभा में रहनेवाले सभी मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करें. बैठक में महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, नंदकिशोर अरोड़ा, संतोष गुप्ता, राजेश सिंह, प्रेम सिंह, जितेंद्र पांडेय, सुजीत वर्मा, कृष्णा शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel