26.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Xiaomi के इन 10 स्मार्टफोन्स को नहीं मिलेगा Android 9 Pie Update

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने कुछ हैंडसेट्स को एंड्रॉइड पाई अपडेट (Android 9 Pie) उपलब्ध नहीं कराएगी. इनमें Redmi 6, Redmi 6A और Redmi S2 स्मार्टफोन शामिल हैं. मालूम हो कि Redmi S2 को ग्लोबल मार्केट में Redmi Y2 के नाम से जाना जाता है. इस बात की जानकारी Xiaomi ने अपने आधिकारिक […]

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने कुछ हैंडसेट्स को एंड्रॉइड पाई अपडेट (Android 9 Pie) उपलब्ध नहीं कराएगी. इनमें Redmi 6, Redmi 6A और Redmi S2 स्मार्टफोन शामिल हैं.

मालूम हो कि Redmi S2 को ग्लोबल मार्केट में Redmi Y2 के नाम से जाना जाता है. इस बात की जानकारी Xiaomi ने अपने आधिकारिक फोरम में दी है. यहां कंपनी की MIUI टीम ने एंड्रॉयड 9 पाई की रोलआउट टाइमलाइन अपडेट की है, जिसके मुताबिक Redmi 6, Redmi 6A और Redmi S2 को एंड्रॉयड पाई नहीं दिया जाएगा.

वैसे, कंपनी की इन स्मार्टफोन्स को अपडेट न देने की योजना केवल चीन के लिए ही है. भारतीय मार्केट में इन्हें एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है, लेकिन इसकी संभावना कम बतायी जा रही है.

शाओमी रेडमी के इन स्मार्टफोन्स को नहीं मिलेगा एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट –
1. Xiaomi Redmi 6
2. Xiaomi Redmi 6A
3. Xiaomi Redmi S2 (भारत में Xiaomi Redmi Y2)
4. Xiaomi Redmi 4
5. Xiaomi Redmi 4A
6. Xiaomi Redmi Note 4
7. Xiaomi Redmi 3S
8. Xiaomi Redmi 3X
9. Xiaomi Redmi Note 3
10. Xiaomi Redmi Pro

बात करें इन स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग की, तो Redmi 6 और Redmi 6A को जून 2018 में,तो Redmi Y2 को मई 2018 में लॉन्च किया गया था.यानी अभी इन फोन्स कीलॉन्चिंग को सालभर भी नहीं हुआ है, ऐसे में इन्हें एंड्रॉयड पाई का अपडेट न मिलने की खबर चौंकाने वाली है. वैसे, कंपनी की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं आया है.

वहीं दूसरी ओर, Redmi Note 5 Pro यूजर्स के लिए कंपनी ने MIUI 10 9.3.28 ग्लोबल बीटा अपडेट जारी कर दिया है. यूजर्स को इस अपडेट में एंड्रॉइड 9 पाई का सपोर्ट मिलेगा. इसकी जानकारी कंपनी के आधिकारिक फोरम पर दी गयी है. इस लेटेस्ट अपडेट में Redmi Note 5 Pro में बैटरी इंडिकेटर्स जैसे फीचर्स के अलावा यूजर्स को लॉक स्क्रीन के बग फिक्स, पासवर्ड और पिन, नोटिफिकेशन शेड में मिलेंगे. कंपनी ने इस फोन को बेहतर बनाने के लिए कई सुर​क्षा ​सिस्टम का इस्तेमाल किया है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel