Tata Curvv Price Hiked: टाटा मोटर्स ने हाल ही में लॉन्च हुई कर्व 2025 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. लेकिन कर्व के कुछ वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है. जबकी टाटा मोटर्स ने जिन वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, उनकी कीमत पहले के मुकाबले 3,000 से 13,000 रुपये तक बढ़ गई है. अगर प्रतिशत के हिसाब से देखें तो इसमें 1.16% तक की वृद्धि हुई है. टाटा की कर्व 2025 वैरिएंट की पुरानी कीमत और नई कीमत में काफी अंतर है. आइए कर्व की बढ़ी हुई कीमत को विस्तार से जानते हैं.
यह भी पढ़ें: भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है 500 km की रेंज वाली ये 5 इलेक्ट्रिक कार
टाटा कर्व की पुरानी और नई एक्स शोरूम कीमत
वैरिएंट | पुरानी कीमत (रुपये में) | नई कीमत (रुपये में) |
प्योर प्लस | 11,16,990 | 11,29,990 |
प्योर प्लस S | 11,86,990 | 11,99,990 |
क्रिएटिव | 12,36,990 | 12,49,990 |
क्रिएटिव S | 12,86,990 | 12,99,990 |
क्रिएटिव प्लस S | 13,86,990 | 13,99,990 |
एकंप्लिश्ड S | 14,86,990 | 14,99,990 |
एकंप्लिश्ड S | 17,66,990 | 16,69,990 |
एकंप्लिश्ड प्लस A | 19,16,990 | 19,19,990 |
यह भी पढ़ें: 3 लाख रुपये का भारी कैश डिस्काउंट, Car कंपनी इस प्रीमियम एसयूवी को खरीदने पर दे रही है