BA English vs BA Journalism 2025: 12वीं के बाद अगर आप आर्ट्स स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो दो पॉपुलर विकल्प BA English और BA Journalism हैं. दोनों ही कोर्स अपने-अपने क्षेत्र में करियर की खूभ संभावनाओं के लिए जाने जाते हैं. लेकिन स्टूडेंट्स के मन में ये सवाल जरूर आता है कि इन दोनों में से बेहतर कोर्स कौन सा है? चलिए जानते हैं दोनों कोर्स में क्या अंतर (BA English vs BA Journalism) है और किसका स्कोप ज्यादा है.
BA English क्या है?
BA English एक तीन साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स है. इसमें इंग्लिश लिटरेचर, पोएट्र और क्रिटिकल थ्योरी जैसी चीजें पढ़ाई जाती हैं. यह कोर्स छात्रों को एनालिटिकल थिंकिंग, राइटिंग स्किल्स और लिटरेरी नॉलेज में आपको आगे ले जाता है.
मुख्य विषय
- Shakespearean Literature
- Indian Writing in English
- Literary Criticism
- Modern Poetry
जॉब स्कोप
- टीचर/प्रोफेसर
- रिसर्च स्कॉलर
- कंटेंट राइटर
- एडिटर
- पब्लिशिंग इंडस्ट्री आदि.
यह भी पढ़ें- MBA है सपना? जानिए भारत के टॉप कॉलेज, फीस से लेकर प्लेसमेंट तक की पूरी जानकारी
BA English vs BA Journalism 2025: बीए Journalism क्या है?
BA Journalism भी तीन साल का कोर्स है. इसमें मीडिया, रिपोर्टिंग, मास कम्युनिकेशन, एडिटिंग और प्रोडक्शन से जुड़ी जानकारी दी जाती है. यह कोर्स उन छात्रों के लिए है जो न्यूज मीडिया, डिजिटल मीडिया या टेलीविजन में करियर बनाना चाहते हैं.
मुख्य विषय
- Reporting & Editing
- Media Laws & Ethics
- Digital Journalism
- Photojournalism.
जॉब स्कोप
- न्यूज रिपोर्टर
- कंटेंट प्रोड्यूसर
- सोशल मीडिया मैनेजर
- रेडियो जॉकी
- पब्लिक रिलेशन ऑफिसर आदि.
BA English vs BA Journalism 2025: कौन सा कोर्स बेहतर है?
कोर्स | BA English | BA Journalism |
कोर्स फोकस | लिटरेचर और थ्योरी | मीडिया और रिपोर्टिंग |
स्किल्स | राइटिंग, थिंकिंग | कम्युनिकेशन, टेक्निकल |
हाईयर स्टडी | MA, PhD | MA Journalism, Media Studies |
स्कोप | एजुकेशन, रिसर्च | मीडिया, PR, न्यूज़ |
BA English vs BA Journalism 2025: छात्र क्या करें?
अगर आपकी रुचि साहित्य और लेखन में है तो BA English आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. अगर आप मीडिया की दुनिया में सक्रिय रूप से काम करना चाहते हैं तो BA Journalism में करियर बनाना फायदेमंद होगा. दोनों कोर्स का स्कोप अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा है. कोर्स सेलेक्शन आपकी रुचि और करियर गोल्स पर निर्भर करता है.