Best Certificate Courses 2025 After 12th 2025 in Hindi: अगर आपने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की है और अब करियर की सही शुरुआत चाहते हैं तो लंबे डिग्री कोर्स का इंतजार करने की जरूरत नहीं. आज के समय में कई ऐसे सर्टिफिकेट कोर्स हैं जो कम समय में हाई सैलरी, जॉब गारंटी और स्किल डेवेलपमेंट के बेहतरीन मौके देते हैं. खास बात ये है कि ये कोर्स 3 से 12 महीने के भीतर पूरे हो जाते हैं और आपको इंडस्ट्री में तुरंत एंट्री दिला सकते हैं. यहां आपको Best Certificate Courses 2025 After 12th 2025 बताए जा रहे हैं जिनसे करियर को उड़ान दे सकते हैं.
Best Certificate Courses 2025 After 12th 2025 क्यों चुनें?
- कम समय में जॉब के लिए तैयार करते हैं
- प्रोफेशनल स्किल्स को मजबूत करते हैं
- कोर्स फीस कम होती है
- कई कोर्स ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं
- करियर में जल्दी ग्रोथ के मौके मिलते हैं.
यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग शुरू, Seat आवंटन Result कब?
Best Certificate Courses 2025 After 12th 2025: सर्टिफिकेट कोर्स
कोर्स का नाम | ड्यूरेशन | संभावित सैलरी (INR) | इंडस्ट्री/फील्ड | मोड (ऑनलाइन/ऑफलाइन) |
Digital Marketing | 3-6 महीने | 20,000 – 50,000/माह | IT/Marketing | दोनों |
Web Designing | 6 महीने | 25,000 – 60,000/माह | IT/Design | दोनों |
Graphic Designing | 3-6 महीने | 20,000 – 45,000/माह | Media/Design | दोनों |
Data Entry Operator | 3 महीने | 15,000 – 30,000/माह | Admin/IT | दोनों |
Tally & GST Course | 3-6 महीने | 18,000 – 40,000/माह | Accounts | दोनों |
Nursing Assistant | 6-12 महीने | 20,000 – 35,000/माह | Healthcare | ऑफलाइन |
Computer Application (DCA) | 6 महीने | 20,000 – 40,000/माह | IT/Admin | दोनों |
Foreign Language (e.g. German, French) | 6-12 महीने | 30,000 – 60,000/माह | Tourism/BPO | ऑफलाइन/ऑनलाइन |
Event Management | 3-6 महीने | 25,000 – 50,000/माह | Hospitality | दोनों |
Photography | 6 महीने | 20,000 – 50,000/माह | Media/Freelance | ऑफलाइन |
Best Certificate Courses 2025 After 12th 2025 के फायदे
कई कोर्स ऐसे हैं जिनमें आप फ्रीलांसिंग या अपना बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं. जैसे- फोटोग्राफी, ग्राफिक डिज़ाइन या डिजिटल मार्केटिंग. डिजिटल और आईटी सेक्टर में सर्टिफिकेट कोर्स करने वालों की मांग लगातार बढ़ रही है. हेल्थकेयर और अकाउंटिंग जैसे फील्ड में भी शॉर्ट टर्म कोर्स करने से आपको सरकारी और प्राइवेट दोनों जॉब के अवसर मिलते हैं.
कौन कर सकता है अप्लाई?
- 12वीं पास छात्र किसी भी स्ट्रीम से (Science, Commerce, Arts)
- पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम स्किल्स सीखने वाले स्टूडेंट्स
- जो स्टूडेंट्स जल्दी करियर की शुरुआत करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें- DU UG Admission 2025: डीयू एडमिशन Trend में छा गए ये कोर्स, देखें Top-3 में छात्रों की क्या है पसंद?