Best Computer Courses 2025 in Hindi: आज के डिजिटल दौर में कंप्यूटर की जानकारी रखना किसी भी फील्ड में जरूरी हो गया है. 2025 में कंप्यूटर कोर्सेज की डिमांड और भी बढ़ गई है और उन छात्रों के लिए जो जल्दी जॉब पाना चाहते हैं या टेक्नोलॉजी फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं. चाहे आप 10वीं-12वीं पास हों या ग्रेजुएट, ये कोर्सेस आपके भविष्य को संवार सकते हैं. इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन और करियर ओरिएंटेड कंप्यूटर कोर्स (Best Computer Courses 2025) के बारे में बता रहे हैं जो 2025 में काफी लोकप्रिय हैं.
Best Computer Courses 2025: क्यों करें कंप्यूटर कोर्स?
- जॉब के ज्यादा अवसर मिलते हैं
- डिजिटल इंडिया में करियर स्कोप बढ़ा है
- घर बैठे भी कर सकते हैं कई कोर्स
- ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध
- शुरुआती सैलरी भी अच्छी होती है.
यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2025: BSF में 3588 पदों पर भर्ती, 10वीं पास जल्द करें आवेदन
Best Computer Courses 2025: टॉप कंप्यूटर कोर्स 2025 की लिस्ट
कोर्स का नाम | ड्यूरेशन | योग्यता (Eligibility) | संभावित जॉब प्रोफाइल | अनुमानित सैलरी |
डिजिटल मार्केटिंग | 3 से 6 महीने | 12वीं पास | SEO Expert, Digital Marketer | 15,000 – 50,000/माह |
ग्राफिक डिजाइनिंग | 6 महीने – 1 साल | 12वीं पास | Graphic Designer, UI/UX Designer | 20,000 – 60,000/माह |
वेब डेवलपमेंट | 6 महीने – 1 साल | 12वीं/ग्रेजुएशन | Web Developer, Frontend/Backend Dev | 25,000 – 70,000/माह |
डाटा एंट्री कोर्स | 3-6 महीने | 10वीं/12वीं | Data Entry Operator | 10,000 – 25,000/माह |
Tally और GST कोर्स | 3-6 महीने | 12वीं/कॉमर्स स्टूडेंट | Tally Operator, GST Assistant | 12,000 – 30,000/माह |
साइबर सिक्योरिटी | 6 महीने – 1 साल | ग्रेजुएट/आईटी स्टूडेंट | Security Analyst, Ethical Hacker | 30,000 – 1 लाख/माह |
ऐप डेवलपमेंट | 6 महीने – 1 साल | 12वीं/डिप्लोमा | Android/iOS Developer | 25,000 – 80,000/माह |
कंप्यूटर बेसिक कोर्स (CCC) | 3 महीने | 10वीं पास | Office Assistant, Computer Operator | 8,000 – 20,000/माह |
Best Computer Courses 2025: कहां से करें ये कोर्स?
आप ये कोर्स सरकारी संस्थानों और प्राइवेट संस्थानों से कर सकते हैं-
- NIELIT (DOEACC)
- ITI (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान)
- NSDC से जुड़े सेंटर.
Best Computer Courses 2025: किन छात्रों के लिए ये कोर्स बेहतर हैं?
- जो जल्दी जॉब चाहते हैं
- जो टेक्नोलॉजी फील्ड में इंटरेस्टेड हैं
- जो पार्ट-टाइम या फ्रीलांसिंग करना चाहते हैं
- जो अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं.
इसे भी पढ़ें- DU UG Admission 2025: Delhi University में कितनी फीस लगती है? जानिए प्रमुख कोर्स और Fees डिटेल