Short Term Courses After 12th in Hindi: यूपी, एमपी और सीबीएसई सहित कई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई और जाॅब्स के अवसर होते हैं. ऐसे में कई स्टूडेंट्स के मन में सवाल होता है कि अब आगे क्या करें? अगर आप जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं और कम समय में करियर शुरू करना चाहते हैं तो शॉर्ट-टर्म कोर्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. ये कोर्स 3 से 12 माह के बीच पूरे हो जाते हैं और इनमें स्किल्स पर फोकस किया जाता है, जिससे आपको जॉब मिलने के अच्छे मौके बनते हैं. आईटी, हेल्थकेयर, डिजाइन, मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में ऐसे कई कोर्स (Short Term Courses After 12th) उपलब्ध हैं जो न केवल तेजी से जॉब दिलाते हैं बल्कि अच्छी सैलरी भी दिला सकते हैं.
12वीं के बाद शॉर्ट-टर्म कोर्स (Short Term Courses After 12th)
12वीं के बाद सभी स्ट्रीम (Science, Commerce, Arts) के छात्रों के लिए शॉर्ट-टर्म कोर्स (Short Term Courses After 12th) की लिस्ट इस प्रकार है-
कोर्स | ड्यूरेशन | एवरेज सैलरी (LPA-₹) | स्ट्रीम |
डिजिटल मार्केटिंग कोर्स | 3 से 6 माह | 3–5 लाख | सभी स्ट्रीम |
ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स | 6 से 12 माह | 2.5–4 लाख | आर्ट्स / सभी |
वेब डिजाइनिंग/डेवलपमेंट कोर्स | 6 से 12 माह | 3–6 लाख | साइंस / कॉमर्स / आर्ट्स |
डेटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स | 3 से 6 माह | 1.5–2.5 लाख | सभी स्ट्रीम |
कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA/ADCA) | 6से 12 माह | 2–3 लाख | सभी स्ट्रीम |
फोटोग्राफी / वीडियोग्राफी कोर्स | 3 से 6 माह | 2–4 लाख | आर्ट्स / सभी |
टैली और GST कोर्स | 3 से 6 माह | 2.5–4 लाख | कॉमर्स |
फॉरेन लैंग्वेज (जैसे फ्रेंच, जर्मन) | 6 से 12 माह | 3–6 लाख | सभी स्ट्रीम |
एयर होस्टेस / कैबिन क्रू कोर्स | 6 से 12 माह | 4–7 लाख | सभी (फिजिकल फिटनेस जरूरी) |
मेडिकल लैब टेक्नीशियन कोर्स (DMLT) | 1 से 2 साल | 3–5 लाख | साइंस (PCB) |
हॉस्पिटलिटी एंड होटल मैनेजमेंट कोर्स | 6 से 12 माह | 3–6 लाख | सभी स्ट्रीम |
मोबाइल एप डेवलपमेंट कोर्स | 6 से 12 माह | 3–5 लाख | साइंस / कॉमर्स |
कंटेंट राइटिंग / क्रिएटिव राइटिंग कोर्स | 3 से 6 माह | 2.5–4 लाख | आर्ट्स / सभी |
फैशन डिजाइनिंग कोर्स | 6 से 12 माह | 3–5 लाख | आर्ट्स / सभी |
योगा ट्रेनर कोर्स | 6 से 12 माह | 2–4 लाख | सभी स्ट्रीम. |
यह भी पढ़ें- Ceasefire Meaning: सीजफायर का अर्थ क्या है और क्यों होता है? समझें विस्तार से