Bihar Sarkari Naukri BSSC CGL 2025: अगर आप ग्रेजुएट हैं और बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए सुनहरा हो सकता है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने CGL 2025 भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 1,481 पदों पर भर्ती की जाएगी. BSSC CGL न केवल युवाओं को सरकारी सेवा का मौका देता है, बल्कि यह एक प्रतिष्ठित करियर की शुरुआत भी है. इस आर्टिकल में जानिए BSSC CGL 2025 से जुड़ी जरूरी जानकारी – आवेदन की तारीख से लेकर परीक्षा पैटर्न तक.
Bihar Sarkari Naukri: आवेदन तिथि और ऑफिशियल वेबसाइट
- BSSC CGL 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 अगस्त 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2025
- ऑफिशियल वेबसाइट: bssc.bihar.gov.in
Bihar Sarkari Naukri: BSSC CGL 2025 पोस्ट
पद | पदों की संख्या |
सहायक शाखा अधिकारी (Assistant BO) | 1,064 पद |
योजना सहायक (Planning Assistant) | 88 पद |
जूनियर सांख्यिकी सहायक | 5 पद |
डाटा एंट्री ऑपरेटर | 1 पद |
लेखा परीक्षक (Auditor) | 125 पद |
सहकारी समितियों के लेखा परीक्षक | 198 पद |
कुल | 1,481 पद |
Bihar Sarkari Naukri: योग्यता और आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: BSSC CGL 2025 के लिए ग्रेजुएट डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जरूरी है
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट).
Bihar Sarkari Naukri: परीक्षा पैटर्न और खास बातें
- प्री परीक्षा में प्रश्नों की संख्या: 150 (MCQ)
- प्रत्येक सही उत्तर: 4 अंक
- नेगेटिव मार्किंग: 1 अंक गलत उत्तर पर कटेगा
- समय: 2 घंटे 15 मिनट
- विषय: सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान और गणित, मानसिक योग्यता
- भाषा: हिंदी और अंग्रेजी
- उम्मीदवारों को परीक्षा में NCERT/BSEB/ICSE के एक-एक टेक्स्टबुक साथ ले जाने की अनुमति होगी.
यह भी पढ़ें- अजय या अक्षय, किसकी बेटी और बेटा ज्यादा पढ़ा-लिखा? Nysa Devgan और Aarav Kumar की ऐसे हुई पढ़ाई