AIIMS Paramedical Result 2025 OUT: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने AIIMS पैरा मेडिकल परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
AIIMS पैरा मेडिकल 2025 का रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और उनकी क्वालिफाइंग स्थिति दर्ज है. परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए जल्द ही स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा.
ऐसे चेक करें AIIMS Paramedical Result 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं.
- दाहिनी ओर दिए गए नोटिफिकेशन बार में ‘AIIMS Paramedical 2025 Result PDF’ लिंक पर क्लिक करें.
- PDF फाइल डाउनलोड करें.
- अपने रोल नंबर से अपनी क्वालिफाइंग स्थिति खोजें.
AIIMS सीट आवंटन 2025: पहला राउंड कट-ऑफ रैंक
श्रेणी | कट-ऑफ रैंक |
---|---|
सामान्य (UR) | 6398 |
UR-PWBD | 6390 |
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) | 6390 |
EWS-PWBD | 6040 |
ओबीसी (NCL) | 8610 |
OBC-PWBD | 8541 |
अनुसूचित जाति (SC) | 11195 |
SC-PWBD | 9211 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 11220 |
जो छात्र सीट एलोकेशन प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर आगे की तारीखों और प्रक्रियाओं की जानकारी चेक करते रहें. जल्द ही स्कोरकार्ड और काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी किया जाएगा.
Also Read: BHU Admission 2025: 13 लाख छात्रों के लिए BHU का दरवाजा खुला, तुरंत कर लें रजिस्ट्रेशन