JCECEB Jharkhand Polytechnic Result 2025 OUT: झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) की ओर से झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- jceceb.jharkhand.gov.in पर जाना होगा. इस परीक्षा में कुल 43540 छात्र पास हुए हैं.
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) की ओर से जारी रिजल्ट में टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है. इस प्रवेश परीक्षा में ज्योति शुक्ला को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. ज्योति को CML Rank 1 प्राप्त हुआ है. उन्हें प्रवेश परीक्षा में कुल 141.25 अंक प्राप्त हुए हैं.
Jharkhand Polytechnic Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jceceb.jharkhand.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Results के लिंक पर क्लिक करें.
- अब Polytechnic Entrance Competitive Examination Result 2025 पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर Result pdf खुल जाएगा.
- रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले लें.
JCECEB Jharkhand Polytechnic Result 2025 Direct Link: Check Here
Jharkhand Polytechnic Result 2025 देखें टॉपर्स लिस्ट
क्रमांक | अभ्यर्थी का नाम | रोल नंबर | कुल अंक | CML रैंक |
---|---|---|---|---|
1 | ज्योति शुक्ला | 2526060513 | 141.25 | 1 |
2 | अब्दुल सकलैन मुस्तफा | 2525120116 | 138.25 | 2 |
3 | अंकित राज आदित्य | 2526060024 | 137.5 | 3 |
4 | शिवम कुमार | 2526020627 | 137.5 | 4 |
5 | अब्दुल कादिर अंसारी | 2527050172 | 136.75 | 5 |
6 | अंशुल रंजन | 2521020206 | 136.25 | 6 |
7 | अमिताभ वर्मा | 2523050424 | 136.25 | 7 |
8 | रुद्र अभिषेक | 2525040447 | 136.25 | 8 |
9 | आशीष कुमार | 2522070439 | 136 | 9 |
10 | उदय नाग | 2521050334 | 135.75 | 10 |
11 | पीयूष राज | 2525040298 | 135.75 | 11 |
12 | निशांत कुमार | 2523020455 | 135.25 | 12 |
13 | तन्मय कुमार सिंह | 2522060442 | 135 | 13 |
14 | सोनल सिंह | 2525160373 | 135 | 14 |
15 | कुमारी पल्लवी वर्मा | 2527050371 | 134.5 | 15 |
16 | आशीष महतो | 2525080215 | 134.25 | 16 |
17 | कृतिका कुमारी | 2524020253 | 134 | 17 |
18 | प्रतीक तिवारी | 2525110289 | 134 | 18 |
19 | उत्तम कुमार शर्मा | 2521010492 | 134 | 19 |
20 | विवेक लाल महतो | 2523010136 | 133.75 | 20 |
झारखंड के पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को हुआ था. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट के अनुसार टॉप 10 में एक ही लड़की का नाम है.
ये भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस का घट रहा क्रेज, इन BTech ब्रांच से पाएं बड़ा प्लेसमेंट पैकेज