27.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Jaat Box Office Collection Day 42: 42वें दिन सनी देओल की ‘जाट’ हिट या फ्लॉप, कमाई में हुआ खुलासा

Jaat Box Office Collection Day 42: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की एक्शन फिल्म 'जाट' की कमाई अब घटकर लाखों में आ गई है. ऐसे में जानिए 42वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की.

Jaat Box Office Collection Day 42: साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनी की ओर से निर्देशित एक्शन-थ्रिलर फिल्म जाट को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 42 दिन हो चुके हैं. शुरुआत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अब इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखी जा रही है. फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा विनीत कुमार सिंह और सैयामी खेर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं. कहानी और एक्शन से भरपूर होने के बावजूद अब जाट की कमाई लाखों में सिमट गई है.

42वें दिन की कमाई

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 42वें दिन महज 0.01 करोड़ यानी एक लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कुल कमाई 88.58 करोड़ रुपये हो चुकी है. पहले सप्ताह में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन समय के साथ दर्शकों की रुचि में गिरावट आई और कलेक्शन पर असर पड़ा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जाट बॉक्स ऑफिस पर कुल 90 करोड़ तक पहुंच पाती है या नहीं.

जाट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Jaat Collection Day 1- 9.5 करोड़
Jaat Collection Day 2- 7 करोड़
Jaat Collection Day 3- 9.75 करोड़
Jaat Collection Day 4- 14 करोड़
Jaat Collection Day 5- 7.50 करोड़
Jaat Collection Day 6- 6 करोड़
Jaat Collection Day 7- 4 करोड़
Jaat Collection Day 8- 4 करोड़
Jaat Collection Day 9- 4.25 करोड़
Jaat Collection Day 10- 3.75 करोड़
Jaat Collection Day 11- 5.65 करोड़
Jaat Collection Day 12- 2 करोड़
Jaat Collection Day 13- 1.88 करोड़
Jaat Collection Day 14- 1.3 करोड़
Jaat Collection Day 15- 1.19 करोड़
Jaat Collection Day 16- 0.85 करोड़
Jaat Collection Day 17- 1.36 करोड़
Jaat Collection Day 18- 2 करोड़
Jaat Collection Day 19- 0.62 करोड़
Jaat Collection Day 20- 0.68 करोड़
Jaat Collection Day 21- 0.49 करोड़
Jaat Collection Day 22- 0.22 करोड़
Jaat Collection Day 23- 0.08 करोड़
Jaat Collection Day 24- 0.13 करोड़
Jaat Collection Day 25- 0.22 करोड़
Jaat Collection Day 26- 0.1 करोड़
Jaat Collection Day 27- 0.1 करोड़
Jaat Collection Day 28- 0.08 करोड़
Jaat Collection Day 29- 0.08 करोड़
Jaat Collection Day 30- 0.05 करोड़
Jaat Collection Day 31- 0.1 करोड़
Jaat Collection Day 32- 0.15 करोड़
Jaat Collection Day 33- 0.1 करोड़
Jaat Collection Day 34- 0.1 करोड़
Jaat Collection Day 35- 0.07 करोड़
Jaat Collection Day 36- 0.06 करोड़
Jaat Collection Day 37- 0.02 करोड़
Jaat Collection Day 38- 0.02 करोड़
Jaat Collection Day 39- 0.02 करोड़
Jaat Collection Day 40- 0.1 करोड़
Jaat Collection Day 41- 0.1 करोड़

नेट कलेक्शन- 88.58 करोड़

यह भी पढ़े: Hera Pheri 3: परेश रावल के फिल्म छोड़ने के बाद कौन निभाएगा बाबू राव का आइकॉनिक किरदार?

Sheetal Choubey
Sheetal Choubey
I'm an entertainment journalist with a degree in Mass Communication from Makhanlal Chaturvedi University. Storytelling is my passion, and the entertainment beat is where my heart lies—because entertainment isn’t just fun, it’s essential to life. I cover everything from films to celebrity news, blending information with excitement in every story I write.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel