Saiyaara Box Office: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ का क्रेज सोशल मीडिया पर जमकर देखने को मिल रहा है. मूवी में उनकी जोड़ी अनीत पड्डा संग बनी है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई है और फिल्म ने 11 दिनों में 249.82 करोड़ रुपये कमा लिए है. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित ये फिल्म उनके करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म का बज बहुत ज्यादा है. वैसे तो मूवी ने अब तक कई सारे रिॉर्ड् तोड़ दिए है, लेकिन आपको हम फिल्म के उन 10 खास रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जो मूवी ने 10 दिन में तोड़ डाले, जो मुमकिन ही नहीं था.
सैयारा ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
‘सैयारा‘ इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. आपको उन फिल्मों के बारे में बताते है जिसके सेकेंड वीकेंड कलेक्शन को सैयारा ने पीछे छोड़ दिया है. हालांकि इन मूवीज के लाइफटाइम कलेक्शन को सैयारा ने क्रास नहीं किया है. आपको उन मूवीज के बारे में बताते हैं.
फिल्म | सेकेंड वीकेंड कलेक्शन | वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन |
सैयारा | 75.50 करोड़ | 373.70 करोड़ (कमाई अभी भी जारी है) |
दंगल | 73.70 करोड़ | 2070.3 करोड़ |
पठान | 63.50 करोड़ | 1055 करोड़ |
संजू | 62.97 करोड़ | 588.50 करोड़ |
बजरंगी भाईजान | 56.10 करोड़ | 922.17 करोड़ |
केजीएफ 2 (हिंदी) | 52.49 करोड़ | 1215 करोड़ |
‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड इन फिल्मों को पछाड़ा
वर्ल्डवाइड वाइज अहान पांडे और अनीत पांडे की फिल्म ने 5 बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. आपको उन मूवीज के बारे में बताते हैं.
फिल्म | वर्ल्डवाइड कलेक्शन |
सैयारा | 373.70 करोड़ रुपये |
तान्हाजी | 371 करोड़ रुपये |
फाइटर | 358.89 करोड़ रुपये |
बाजीराव मस्तानी | 357 करोड़ रुपये |
दृश्यम 2 | 342 करोड़ रुपये |
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक | 341.75 करोड़ रुपये |
सैयारा का कलेक्शन अभी तक
- Day 1- 21.5 करोड़
- Day 2- 26 करोड़
- Day 3- 35.75 करोड़
- Day 4- 22.5 करोड़
- Day 5- 25.00 करोड़
- Day 5- 25.00 करोड़
- Day 6- 21.5 करोड़
- Day 7- 18.75 करोड़
- Day 8- 18 करोड़
- Day 9- 26 करोड़
- Day 10- 31.18 करोड़
- Day 11- 9.5 करोड़
- Day 12- 0.16 करोड़
नेट कमाई- 256.91 करोड़ रुपये