24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Sarhul Wishes: मांदर की थाप और सखुआ की खुशबुओं के साथ… ऐसे भेजें सरहुल की बधाइयां

Sarhul Wishes 2025: प्रकृति के महापर्व सरहुल पर कुछ अलग अंदाज में अपने दोस्तों और परिवार वालों को बधाई दें.

Sarhul Wishes 2025: प्रकृति का महापर्व सरहुल झारखंड में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. यह त्योहार 1 अप्रैल, मंगलवार को पूरे राज्य में हर्षोहल्लास के साथ मनाया जाएगा. यह झारखंड राज्य में मनाया जाने वाला सबसे ऐतिहासिक पर्व है. इस दिन प्राकृतिक की आराधना और पूजा की जाती हैं. ये आदिवासियों का सबसे लोकप्रिय पर्व है. इसे आदिवासी समुदायों का नववर्ष भी माना जाता है. इस दिन सरना के पेड़ की पूजा की जाती है. इस दौरान सखुआ का फूल यानी शाल के पेड़ से निकले फूल की चढ़ाया जाता है. यह त्योहार इंसान को प्रकृति के और करीब लाने का काम करता है. आदिवासी समुदाय में इस पर्व को मनाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है. ऐसे में प्रकृति के इस खास पर्व सरहुल के मौके पर अपने प्रियजनों को कुछ खास अंदाज में बधाई दें. 

क्या है इस दिन का महत्व?

सरहुल प्रकृति से जुड़ा एक पर्व है. इसमें पेड़ पौधों की पूजा की जाती है. खासकर यह त्योहार झारखंड राज्य में मनाया जाता है, जो कि जनजाति समुदायों का प्रमुख त्योहार माना जाता है. झारखंड के अलावा, इस त्योहार को बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन विशेष तौर पर धरती की पूजा की जाती है, जो कि समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है.

Sarhul 2025 Best Wishes: सरहुल पर्व पर आपके घर में सुख

  • सरहुल पर्व की शुभकामनाएं! प्रकृति की पूजा से जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि आए. 

सरहुल की बधाई.

  • धरती माता का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे।.

सरहुल पर्व की बधाई.

  • पेड़ों की हरियाली और फूलों की खुशबू से आपका जीवन महकता रहे.

सरहुल की शुभकामनाएं.

  • इस सरहुल पर्व पर आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो.

सरहुल की हार्दिक शुभकामनाएं.

Sarhul 2025
Sarhul 2025
  • प्रकृति और संस्कृति के इस पावन पर्व पर आपको ढेर सारी खुशियां मिलें. 

प्रकृति के महापर्व की शुभकामनाएं.

  • सरहुल का यह पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा और उमंग लाए. 

सरहुल की मंगलकामनाएं.

  • धरती माता का आशीर्वाद आपके जीवन को हरियाली और खुशहाली से भर दे.

प्रकृति के पर्व सरहुल की शुभकामनाएं.

  • धरती के प्रति प्रेम और समर्पण का यह पर्व आपके जीवन में आनंद लाए. 

सरहुल की मंगलकामनाएं.

  • सरहुल की खुशियों से आपका आंगन सदा महकता रहे. 

सरहुल की बहुत शुभकामनाएं.

  • धरती की पूजा और प्रकृति का सम्मान आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाए.

सरहुल की हार्दिक शुभकामनाएं.

Sarhul 2025
Sarhul 2025

Sarhul 2025 Wishes in hindi: प्रकृति की गोद में जीवन को नए रंग मिले

  • सरहुल का यह पावन पर्व आपके परिवार में खुशियां लाए.

सरहुल की मंगलकामनाएं.

  • धरती माता की कृपा से आपका जीवन सफल और खुशहाल हो.

सरहुल की शुभकामनाएं.

  • धरती का आशीर्वाद और प्रकृति का संरक्षण सदा आपके साथ हो.

सरहुल की मांगलिक शुभकामनाएं.

  • सरहुल के इस पर्व पर प्रकृति की गोद में जीवन को नए रंग मिले. 

प्रकृति के महापर्व की शुभकामनाएं.

  • धरती की ऊर्जा और प्रकृति की सुंदरता आपके जीवन को सदा महकाए. 

सरहुल पर्व की बधाई.

  • धरती माता की आराधना से आपके घर में सुख और शांति का वास हो.

सरहुल की बधाई.

  • प्रकृति का सम्मान और पर्यावरण का संरक्षण हमारा कर्तव्य है। सरहुल की बधाई.

सरहुल की बहुत शुभकामनाएं.

  • धरती की गोद से जीवन में समृद्धि और खुशियों का संचार हो.

सरहुल की मांगलिक शुभकामनाएं.

  • सरहुल पर्व पर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों. 

सरहुल पर्व की बधाई.

  • धरती माता के प्रति कृतज्ञता और सम्मान की भावना जागृत हो.

प्रकृति के महापर्व की शुभकामनाएं.

Sarhul 2025
Sarhul 2025

Sarhul 2025 Wishes : धरती माता की आराधना से जीवन में

  • प्रकृति का सम्मान और संस्कृति की रक्षा से ही जीवन में खुशहाली आती है.

सरहुल की मांगलिक शुभकामनाएं.

  • धरती माता की आराधना से जीवन में नई प्रेरणा मिले.

सरहुल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

  • सरहुल पर्व आपके जीवन में आनंद, उल्लास और नई उम्मीदें लाए.

सरहुल की मांगलिक शुभकामनाएं

  • धरती की शक्ति और प्रकृति का सौंदर्य आपके जीवन को खुशहाल बनाए.

प्रकृति के महापर्व की शुभकामनाएं.

  • सरहुल का यह पर्व पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दे.

सरहुल की बधाई.

Happy Sarhul 2025 Wishes
Happy sarhul 2025 wishes
  • धरती माता के प्रति समर्पण और सम्मान से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो. 

सरहुल की हार्दिक शुभकामनाएं.

  • सरहुल पर्व का संदेश प्रकृति से जोड़कर जीवन को संतुलित बनाता है. 

सरहुल की मांगलिक शुभकामनाएं.

  • धरती माता की गोद में जन्मी हर खुशी आपके जीवन को रोशन करे. 

सरहुल की शुभकामनाएं.

  • धरती का आशीर्वाद, पेड़ों की छांव और फूलों की खुशबू आपके जीवन को सदा महकाती रहे.

प्रकृति के महापर्व की शुभकामनाएं.

  • सरहुल पर्व की शुभकामनाएं! प्रकृति का सम्मान और धरती का संरक्षण सदा हमारी संस्कृति का हिस्सा बने. 

सरहुल पर्व की मंगल कामनाएं.

Sarhul 2025
Sarhul 2025

Priya Gupta
Priya Gupta
मैं एक लाइफस्टाइल लेखिका हूं. मैं अपनी कहानियों में अपने अनुभव, सोच और कुछ नया जोड़ती हूं. मैंने 12 साल की उम्र में पत्रकार बनने का सपना देखा था और उसी सपने को पूरा करने के लिए पत्रकारिता कर रही हूं. आज मैं हर लेख को दिल से लिखती हूं, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel