24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Holika Rangoli 2024: होलिका दहन से पहले अपने घरों में बनाएं ये रंगोली डिजाइन

Holika Rangoli 2024: होलिका दहन से पहले अगर आप अपने आंगन को सुंदर और आकर्षक बनाना चाहते हैं तो आप आसानी से ये रंगोली डिजाइन बना सकते है.

Holika Rangoli 2024: होली भारत का प्रमुख त्योहारों में से एक होने के कारण पूरे देश में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. होली आने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं, और इसकी तैयारी के लिए लोग बाजार में नजर आने लगे है. जहां लोग बाजारों में होली के लिए गुलाल और पिचकारी खरीदते हुए नजर आ रहे है, वहीं घरों में सजावट और स्वादिष्ट पकवानों की तैयारी भी शुरू हो गई है. होली में रंगो का इस्तेमाल बस खेलने के लिए नहीं बल्कि रंगोली बनाने के लिए भी किया जाता है. हालांकि होली में अन्य त्योहारों की तरह साज सजावट नहीं की जाती है, पर घरों में रंगोली जरूर बनाई जाती है. ऐसे में अगर आप भी होलिका दहन के पहले अपने घर में सुंदर सी बनाना चाहते हैं ये हैं आप के लिए कुछ खूबसूरत डिजाइन.

Also Read: Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर भद्रा का अशुभ काल, 700 साल बाद 9 शुभ योग के संयोग में जलेगी होलिका

Holika Rangoli 2024: फूलों वाली रंगोली

Floral Holi 1
Holika rangoli 2024: होलिका दहन से पहले अपने घरों में बनाएं ये रंगोली डिजाइन 6

इस तरह की डिजाइन वाली रंगोली अकसर हर त्योहार में बनाई जाती है. यह दिखने में सुंदर लगते हैं और साथ ही 3डी लुक भी देते है. इसे बनाने के लिए काटे, चम्मच और टूथपिक की मदद ली जा सकती है. अगर आप अपने रंगोली को और आकर्षक बनाना चाहते है तो अलग-अलग रंगो का इस्तेमाल कर सकते है.

Holika Rangoli 2024:डॉट डिजाइन वाली रंगोली

Dot Rangoli Holika
Holika rangoli 2024: होलिका दहन से पहले अपने घरों में बनाएं ये रंगोली डिजाइन 7

इस तरह की रंगोली हाल में बहुत ट्रेंड में आए है. डॉट डिजाइन वाली रंगोली का इस्तेमाल खासकर गोल आकार वाले रंगोली को आकर्षक बनाने के लिए किया जाता है. गोल डिजाइन वाली रंगोली के आस-पास डॉट-डॉट बनाकर आप आसानी से अपने डिजाइन को पूरा कर सकते हे. इसे बनाने के लिए बोतल के ढक्कन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Holika Rangoli 2024: होलिका दहन के थीम वाली रंगोली

Holika Dahan Rangoli
Holika rangoli 2024: होलिका दहन से पहले अपने घरों में बनाएं ये रंगोली डिजाइन 8

अगर आप इस त्योहार अपने आंगन को रंगों से सजाना चाहते है तो होलिका दहन वाले दिन इस तरह की रंगोली बनाना बेहद अच्छा ऑपश्न हो सकता है. इसे आप गोलाई या चौकोर के आकार में बना सकते है, डिजाइन को और खूबसूरत बनाने के लिए माचिस की तीली की मदद से आग की लपटे बना सकते है.

Holika Rangoli 2024: पिचकारी वाली रंगोली

Pichkari Design Rangoli 1
Holika rangoli 2024: होलिका दहन से पहले अपने घरों में बनाएं ये रंगोली डिजाइन 9

इस तरह के रंगोली के डिजाइन बच्चों को बेहद पसंद आ सकते हैं. होली के त्योहार में पिचकारी और गुबारें वाली रंगोली आप अपने आंगन में बना सकते है. यह दिखने में सुंदर होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान होते हैं. इस रंगोली के साथ आप हैप्पी होली लिखकर डिजाइन में चार चांद लगा सकते है.

Also Read: Holika Dahan Rules: गर्भवती महिलाओं से लेकर नवविवाहिताओं तक, इन लोगों के लिए होलिका दहन है बेहद ही अशुभ

Pushpanjali
Pushpanjali
🎙️ जर्नलिस्ट | 🎓 एजुकेशन बीट स्पेशलिस्ट ✍️ सक्सेस स्टोरीज़, जॉब अपडेट्स और एग्ज़ाम न्यूज़ पर काम 🎥 वीडियो इंटरव्यू और शॉर्ट्स क्रिएटर | रीयल-टाइम कंटेंट में माहिर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel