23.8 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

#MeToo : आरोपों के खिलाफ कोर्ट पहुंचे एम जे अकबर, आपराधिक मानहानि का केस दर्ज किया

नयी दिल्ली : यौन शोषण के आरोपों से घिरे केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने आज विदेश दौरे से लौटने के बाद अदालत में आपराधिक मानहानि की निजी शिकायत दायर की. उनके खिलाफ पत्रकार प्रिया रमानी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. विदेश राज्य मंत्री ने रमानी पर ‘‘जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से’ उनकी […]


नयी दिल्ली :
यौन शोषण के आरोपों से घिरे केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने आज विदेश दौरे से लौटने के बाद अदालत में आपराधिक मानहानि की निजी शिकायत दायर की. उनके खिलाफ पत्रकार प्रिया रमानी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. विदेश राज्य मंत्री ने रमानी पर ‘‘जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से’ उनकी मानहानि करने का आरोप लगाया और इसके लिए पत्रकार के खिलाफ मानहानि से जुड़ी आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की. दुनिया भर में यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए ‘‘मी टू’ अभियान ने हाल में भारत में जोर पकड़ा और एक के बाद एक कई क्षेत्रों से जुड़े लोगों के खिलाफ कथित यौन शोषण के मामले सामने आये हैं.

विनोद दुआ पर लगे यौन शोषण के आरोप पर बेटी मल्लिका दुआ ने कहा- यह मेरी लड़ाई नहीं

आज केंद्रीय मंत्री ने विदेश दौरे से लौटकर कार्यालय ज्वाइन कर लिया. हालांकि कांग्रेस की युवा इकाई ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग भी की. भारतीय युवा कांग्रेस और दिल्ली युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विदेश राज्य मंत्री अकबर के घर के निकट एकत्र हुए और अकबर एवं नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

अगले महीने जी20 की बैठक के दौरान होगी नरेंद्र मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात

भारतीय युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, ‘भाजपा सरकार जनविरोधी है और उसके नेता महिला विरोधी हैं. भाजपा के लोग सिर्फ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे लगाते हैं, उस पर अमल नहीं करते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘अकबर के खिलाफ कई महिलाओं ने आरोप लगाए हैं. उनको तत्काल इस्तीफा देना चाहिए.’ गौरतलब है कि अबतक 11 महिला पत्रकारों ने ‘मी टू’ अभियान के तहत अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं. कल विदेश दौरे से लौटने के बाद अकबर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. जबकि इन आरोपों में सच्चाई नहीं है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel