नयी दिल्ली : राष्ट्रपति ने आज पद्म पुरस्कारों का वितरण किया और सबसे पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया. आज बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग माने जाने वाले दिलीप कुमार को भी पद्मविभूषण सम्मान दिया गया. इस अवसर पर झारखंड के अशोक भगत भी मौजूद हैं, उन्हें भी राष्ट्रपति पद्मश्री से सम्मानित किया.अशोक भगत ने झारखंड में समाज सेवा व पर्यावरण संरक्षण के लिए काफी काम किया है. वे ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें स्वरोजगार से जोडने व पंचायती राज को सशक्त करने के अभियान से जुडे हैं.
https://twitter.com/DDNewsLive/status/585686349631610880