22.8 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद जानें पीएम मोदी ने किसे घुमाया फोन

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. इस सफलता के बाद जानें पीएम मोदी ने किससे की फोन पर बात

Undefined
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद जानें पीएम मोदी ने किसे घुमाया फोन 7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद देशवासियों, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और वैज्ञानिक समुदाय को बधाई दी. इसके बाद उन्होंने किसी से फोन पर बात की. आइए आपको बताते हैं कि आखिर वो शख्स है कौन

Undefined
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद जानें पीएम मोदी ने किसे घुमाया फोन 8

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस. सोमनाथ को बधाई दी और कहा कि वह जल्द ही बेंगलुरु का दौरा कर पूरी टीम को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं देंगे.

Undefined
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद जानें पीएम मोदी ने किसे घुमाया फोन 9

जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे प्रधानमंत्री ने फोन पर कहा कि सोमनाथ जी… आपका नाम सोमनाथ भी चंद्रमा से जुड़ा हुआ है. आपके परिवार के सदस्य भी खुश होंगे… आपको और आपकी टीम को हार्दिक बधाई…चंद्रयान की सफल लैंडिंग के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने इसरो प्रमुख को फोन किया.

Undefined
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद जानें पीएम मोदी ने किसे घुमाया फोन 10

प्रधानमंत्री ने कहा कि कृपया मेरी शुभकामनाएं सभी तक पहुंचाएं. अगर संभव हुआ तो मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत जल्द आपका अभिवादन करूंगा.

Undefined
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद जानें पीएम मोदी ने किसे घुमाया फोन 11

आपको बता दें कि इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस लैंडर मॉड्यूल की ‘सॉफ्ट लैंडिग’ कराने में सफलता हासिल की. भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ.

Amitabh Kumar
Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. जर्नलिज्म की शुरूआत प्रभातखबर.कॉम से की. राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़. राजनीति,सामाजिक संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. ट्रेंडिंग खबरों पर फोकस.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel