23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Chandrayaan 3 : दक्षिणी ध्रुव के निकट चंद्रयान, 132 करोड़ भारतीयों के हाथ प्रार्थना और दुआ के लिए उठे

भारत का चंद्रयान 3 आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साॅफ्ट लैंडिंग करेगा. इस लैंडिंग को लेकर इसरो के वैज्ञानिक जितने उत्साहित हैं, देश का हर नागरिक गौरवान्वित है और इस मिशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दे रहा है.

भारत का चंद्रयान 3 आज चंद्रमा की सतह को चूमेगा. आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रयान 3 की साॅफ्ट लैंडिंग होगी. इसके बाद लैंडर विक्रम इसरो के वैज्ञानिकों के लिए चंद्रमा की जानकारी भेजना शुरू करेगा.

Undefined
Chandrayaan 3 : दक्षिणी ध्रुव के निकट चंद्रयान, 132 करोड़ भारतीयों के हाथ प्रार्थना और दुआ के लिए उठे 10

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश बनेगा. भारत का यह चंद्र मिशन बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर यह सफल रहा तो चंद्रमा से जुड़ी कई रहस्यमयी जानकारियां हमारे सामने आएंगी.

Undefined
Chandrayaan 3 : दक्षिणी ध्रुव के निकट चंद्रयान, 132 करोड़ भारतीयों के हाथ प्रार्थना और दुआ के लिए उठे 11

चंद्रयान 3 की सफलता के लिए देश भर में दुआएं की जा रही हैं. मंदिरों में पूजा -पाठ हो रही है और हर भारतीय का सीना चौड़ा है. वे सब भारतीय वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं.

Undefined
Chandrayaan 3 : दक्षिणी ध्रुव के निकट चंद्रयान, 132 करोड़ भारतीयों के हाथ प्रार्थना और दुआ के लिए उठे 12

पूजा-पाठ में बच्चे भी शामिल हैं. देश के कई इलाकों में इस मौके पर विशेष पूजा हुई और शंखनाद भी किया गया.

Undefined
Chandrayaan 3 : दक्षिणी ध्रुव के निकट चंद्रयान, 132 करोड़ भारतीयों के हाथ प्रार्थना और दुआ के लिए उठे 13

योग गुरु बाबा रामदेव ने भी इस मौके पर हरिद्वार स्थित अपने आश्रम में पूजा और यज्ञ का आयोजन किया और चंद्रयान 3 की सफलता की कामना की.

Undefined
Chandrayaan 3 : दक्षिणी ध्रुव के निकट चंद्रयान, 132 करोड़ भारतीयों के हाथ प्रार्थना और दुआ के लिए उठे 14

राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में भी इस मौके पर विशेष नमाज अदा की गयी.

Undefined
Chandrayaan 3 : दक्षिणी ध्रुव के निकट चंद्रयान, 132 करोड़ भारतीयों के हाथ प्रार्थना और दुआ के लिए उठे 15

सिंगापुर हाई कमिशनर ने भी चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की और शुभकामनाएं दीं

Undefined
Chandrayaan 3 : दक्षिणी ध्रुव के निकट चंद्रयान, 132 करोड़ भारतीयों के हाथ प्रार्थना और दुआ के लिए उठे 16

चंद्रयान 3 की सफलता के लिए सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी में सैंड आर्ट भी बनाया और मिशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.

Undefined
Chandrayaan 3 : दक्षिणी ध्रुव के निकट चंद्रयान, 132 करोड़ भारतीयों के हाथ प्रार्थना और दुआ के लिए उठे 17
Rajneesh Anand
Rajneesh Anand
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव. राजनीति,सामाजिक, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel