24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Padma Awards 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण से किया सम्मानित

Padma Awards 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति भवन में पद्म विभूषण से सम्मानित किया. इसके अलावा राष्ट्रपति ने सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया.

Padma Awards 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित कर रही थीं, उस समय राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे.

बिंदेश्वर पाठक की पत्नी अमोला पाठक ने पुरस्कार ग्रहण किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सामाजिक कार्य के क्षेत्र में बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया. दिवंगत बिंदेश्वर पाठक की पत्नी अमोला पाठक ने पुरस्कार ग्रहण किया.

पद्म विभूषण ये इन्हें किया गया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत), कोनिडेला चिरंजीवी, वैजयंतीमाला बाली और पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया. डॉ पद्मा सुब्रमण्यम प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना, अनुसंधान विद्वान, संगीतकार और इंडोलोजिस्ट- नाट्यशास्त्रों पर अपने कार्यों के लिए विख्यात हैं.

Padma Bhushan: मिथुन चक्रवर्ती और उषा उत्थुप सहित 17 लोगों को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम फातिमा बीवी (मरणोपरांत), होर्मूसजी एन कामा, मिथुन चक्रवर्ती, सीताराम जिंदल, यंग लियू, अश्विन बालचंद मेहता, सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत), राम नाईक, तेजस मधुसूदन पटेल, ओलानचेरी राजगोपाल, दत्तात्रय अंबादास मयालू उर्फ ​​राजदत्त, तोगदान रिनपोछे (मरणोपरांत), प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा, चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर, उषा उत्थुप, विजयकांत (मरणोपरांत), कुन्दन आर व्यास को पद्म भूषण ने सम्मानित किया गया.

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दी जाती है

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री- में प्रदान किया जाता है. ये पुरस्कार विभिन्न विषयों या गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं जिनमें कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं. पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है.

पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार को मिला अवॉर्ड

पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है. वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रपति ने 132 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी थी, जिसमें दो युगल मामले (युगल मामले में पुरस्कार की गिनती एक के रूप में होती है) शामिल हैं. इस सूची में पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. पुरस्कार विजेताओं में से 30 महिलाएं हैं. इस सूची में विदेशी/अनिवासी भारतीय/भारतीय मूल के व्यक्ति/ओसीआई श्रेणी के आठ लोग और नौ मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं. करीब आधे पुरस्कार विजेताओं को सोमवार को पुरस्कार प्रदान किए गए, शेष को अगले सप्ताह पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की संभावना है.

ArbindKumar Mishra
ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel