24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

देश में अब तक करीब 16 लाख लाभार्थियों को दी गयी वैक्सीन, 4T की रणनीति से नये मामलों में आयी गिरावट

India, Vaccination, Ministry of Health and Family Welfare : नयी दिल्ली : देश में रविवार की सुबह आठ बजे तक करीब 16 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है. भारत में एक मिलियन यानी 10 लाख लोगों को वैक्सीन देने में मात्र छह दिन लगे. वहीं, 4T तकनीक की रणनीति से नये मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है.

नयी दिल्ली : देश में रविवार की सुबह आठ बजे तक करीब 16 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है. भारत में एक मिलियन यानी 10 लाख लोगों को वैक्सीन देने में मात्र छह दिन लगे. वहीं, 4T तकनीक की रणनीति से नये मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है.

जानकारी के मुताबिक, फोर-टी यानी टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टेस्ट तकनीक की रणनीति के कारण भारत में हर रोज नये मामलों में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं, सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है.

भारत में आज सक्रिय मामलों की संख्या में 1.73 फीसदी की कमी दर्ज की गयी. इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या गिर कर 1,84,408 हो गयी है.

पिछले 24 घंटे में 15,948 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये. पिछले 24 घंटे में कुल सक्रिय मामलों में 1254 मामलों की शुद्ध गिरावट दर्ज की गयी है.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पांच राज्यों केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में देश के कुल सक्रिय मामलों का 75 फीसदी हिस्सा है.

रविवार की सुबह आठ बजे तक कुल 15,82,201 लाभार्थियों को वैक्सीन दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में 1,91,609 लोगों को वैक्सीन दी गयी है. अब तक वैक्सीनेशन के 27,920 सत्र आयोजित किये जा चुके हैं.

राज्य…………………………………………लाभार्थी

अंडमान एंड निकोबार……………………………………1,998

आंध्र प्रदेश………………………………………………………1,47,030

अरुणाचल प्रदेश……………………………………………..6,511

असम………………………………………………………………13,881

बिहार………………………………………………………………76,125

चंडीगढ़……………………………………………………………1,502

छत्तीसगढ़………………………………………………………..28,732

दादर और नगर हवेली…………………………………….345

दमन और दीव………………………………………………..283

दिल्ली………………………………………………………………25,811

गोवा…………………………………………………………………1,561

गुजरात…………………………………………………………….78,466

हरियाणा…………………………………………………………..71,297

हिमाचल प्रदेश…………………………………………………13,544

जम्मू और कश्मीर……………………………………………11,647

झारखंड……………………………………………………………14,806

कर्नाटक…………………………………………………………..1,88,971

केरल………………………………………………………………..53,529

लद्दाख………………………………………………………………558

लक्षद्वीप…………………………………………………………….633

मध्य प्रदेश………………………………………………………..38,278

महाराष्ट्र……………………………………………………………..99,885

मणिपुर……………………………………………………………..2,319

मेघालय…………………………………………………………….2,236

मिजोरम……………………………………………………………3,979

नगालैंड…………………………………………………………….3,443

ओड़िशा……………………………………………………………1,52,371

पुडुचेरी……………………………………………………………..1,478

पंजाब………………………………………………………………..30,319

राजस्थान…………………………………………………………..67,270

सिक्किम……………………………………………………………960

तमिलनाडु…………………………………………………………59,226

तेलंगाना…………………………………………………………….1,10,031

त्रिपुरा…………………………………………………………………14,252

उत्तर प्रदेश………………………………………………………..1,23,761

उत्तराखंड…………………………………………………………..10,514

पश्चिम बंगाल……………………………………………………….84,505

विविध………………………………………………………………….40,144

कुल……………………………………………………………………..15,82,201

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel