27.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

Magadha Empire 2 : प्राचीन भारतीय इतिहास में बिम्बिसार एक ऐसा राजा था जिसने अपने कुशल प्रशासन से मगध को एक आर्थिक रूप से सशक्त और सुदृढ़ साम्राज्य के रूप में विकसित किया. उसने केंद्रीयकृत सत्ता की स्थापना की जिसमें संपूर्ण सत्ता राजा के हाथों में केंद्रित थी. इतिहासकारों ने इसे प्राचीन राजतंत्र का आदर्श उदाहरण बताया है. लेकिन इस राजा का अंत चौंकाने वाली घटना के साथ हुआ.

Magadha Empire 2 : मगध के राजा बिम्बिसार ने महज 15 साल की उम्र में सत्ता संभाल ली थी. यही वजह है कि उन्हें एक लंबा शासनकाल मिला. राजा बिम्बिसार ने 544 ईसा पूर्व से 492 ईसा पूर्व तक शासन किया. अपने शासन के इन 52 वर्षों में बिम्बिसार ने कुशल प्रशासन, सैन्य शक्ति और कूटनीति के माध्यम से मगध को एक शक्तिशाली साम्राज्य के रूप में स्थापित कर दिया. भारत के कई इतिहासकारों ने बिम्बिसार को एक कुशल प्रशासक के रूप में चिह्नित किया है.

बिम्बिसार ने एक मजबूत केंद्रीय सत्ता स्थापित की

प्रसिद्धकार आरएस शर्मा ने अपनी पुस्तक प्राचीन भारत (Ancient India) और Material Culture and Social Formations in Ancient India में लिखा कि बिम्बिसार ने राजनीतिक विवाह नीति को अपनाकर अपने राज्य का विस्तार किया. उन्होंने कोसल, लिच्छवि और मद्र की राजकुमारियों से विवाह किया. साथ ही एक मजबूत प्रशासनिक केंद्र स्थापित किया. बिम्बिसार ने वर्तमान राजगीर को अपनी राजधानी बनाया था, जिसे उस वक्त राजगृह कहा जाता था. इसका कारण यह था कि वे एक सुरक्षित राजधानी बनाना चाहते थे. राजगृह चारों ओर पहाड़ियों से घिरा था.

मार्क्सवादी इतिहासकार डीडी कोसांबी भी यह मानते हैं कि बिम्बिसार ने देश में पहली बार एक केंद्रीकृत राज्य की नींव रखी, जहां कृषि उत्पादन, व्यापार और सैन्य शक्ति का अद्‌भुत तरीके से विकास हुआ.साथ ही मगध में लोहे के हथियारों का खूब निर्माण हुआ, जैन साहित्य के मुताबिक मगध का प्रभाव झारखंड के इलाकों में भी दिखता था, जिसकी वजह से लोहे का प्रयोग यहां बढ़ा. लोहे के हथियारों और हाथियों की वजह से मगध साम्राज्य की सेना बहुत सशक्त हुई. 

मगध साम्राज्य की सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था

Raja Bimbisara
बिम्बिसार-का-दरबार

बिम्बिसार ने मगध में सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था कायम की, जिसमें सर्वप्रमुख था केंद्रीकृत शासन. केंद्रीकृत शासन में पूरी व्यवस्था राजा के हाथों में केंद्रित थी. वह सैन्य प्रमुख के साथ ही मुख्य न्यायाधीश भी था. इसके अलावा बिम्बिसार ने कर प्रणाली की मजबूत व्यवस्था कायम की. जिसके तहत व्यापार, कृषि और पशुपालन पर कर लगाया जाता था. कर प्रणाली विकसित होने की वजह से मगध की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हुई. बिम्बिसार ने गंगा नदी को प्रमुख व्यापारिक मार्ग में विकसित किया और सड़क मार्गों का भी विकास किया. बिम्बिसार के शासन की एक और विशेषता थी कि वह एक धर्म परायण राजा था. इतिहासकार रोमिला थापर ने अपनी पुस्तक Early India: From the Origins to AD 1300 में लिखा है कि बिंबिसार का शासन प्रारंभिक राजतंत्र का  आदर्श उदाहरण था. बिम्बिसार का पतन तब हुआ जब उसके अपने ही बेटे अजातशत्रु ने 492 ईसा पूर्व में उसे कैदकर उसकी हत्या कर दी.

 पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

Mughal Harem Stories : हिंदू रानियां राजनीतिक समझौते की वजह से मुगल हरम तक पहुंचीं, लेकिन नहीं मिला सम्मान

औरंगजेब ने आंखें निकलवा दीं, पर छावा संभाजी ने नहीं कुबूल किया इस्लाम, क्या है शिवाजी के बेटे की पूरी कहानी?

विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजा बिम्बिसार का शासन काल क्या था?

राजा बिम्बिसार ने 544 ईसा पूर्व से 492 ईसा पूर्व तक शासन किया

राजा बिम्बिसार का पतन कैसे हुआ?

राजा बिम्बिसार की हत्या 492 ईसा पूर्व में उनके बेटे ने कर दी थी .

Rajneesh Anand
Rajneesh Anand
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव. राजनीति,सामाजिक, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel