23.6 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Muzaffarpur Petrol Diesel Price: एक बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आज का ताजा रेट

Muzaffarpur Petrol Diesel Price: आज यानी 9 अक्टूबर 2024 को शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। करीब एक सप्ताह के बाद तेल के दामों में बढ़त देखने को मिली है। जानिए, क्या है आज का ताजा रेट?

Muzaffarpur Petrol Diesel Price: रोजमर्रा की जिंदगी में आम इंसान के लिए पेट्रोल के भाव बहुत मायने रखता है। लोग अपने काम, ऑफिस और एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए पेट्रोल डीजल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपको इनके ताजा रेट के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। आज यानी 9 अक्टूबर को शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिले हैं। रेट में यह बदलाव करीब एक सप्ताह बाद देखने को मिला है। पेट्रोल की कीमत में एक बार फिर उछाल आया है। आइए, जानते हैं आज आपके शहर मुजफ्फरपुर में पेट्रोल-डीजल का क्या है भाव। 

ये हैं ताजा भाव

बता दें, बीते एक सप्ताह से पेट्रोल-डीजल के रेट पर ब्रेक लगा था। इनके भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा था। लेकिन, आज सुबह इनकी कीमतों में उछाल आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 9 अक्टूबर 2024 (बुधवार) को पेट्रोल की कीमत RS 0.37 रुपए बढ़ कर RS 106.30/L हो गई है। बीते 2 अक्टूबर से इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुए थे। 01 अक्टूबर को 0.11 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही कीमत में स्थिरता बनी हुई थी। 

डीजल की कीमतों में भी उछाल

वहीं अगर डीजल की बात करें तो आज 35 पैसे की उछाल के साथ RS 92.72/L के भाव से बीक रहा है। हालांकि, डीजल के भाव में भी पिछले एक सप्ताह में कोई बदलाव देखने को नहीं मिले थे। 29 सितंबर 2024 को डीजल के भाव में 20 पैसे की बढ़त दर्ज की गई थी। मुजफ्फरपुर व इसके आसपास के इलाकों में खेती किसानी अधिक होती है। ऐसे में यदि डीजल की कीमतों में बढ़त किसानों के लिए चिंता वाली खबर है।

Aniket Kumar
Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel