Greater Kailash Assembly Election Result 2025: ग्रेटर कैलाश विधानसभा से सौरभ भारद्वाज चुनाव हार चुके हैं. बीजेपी की शिखा रॉय ने उन्हें 3 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया है. तीसरे स्थान पर कांग्रेस के गर्वित सिंघवी रहे. उन्हें 6677 वोट मिले.
दिल्ली का पॉश इलाका है ग्रेटर कैलाश
ग्रेटर कैलाश को दिल्ली का पॉश इलाका कहा जाता है. इस विधानसभा में बड़े बड़े बिजनेस हाऊस, मार्केट और शोरूम हैं. इस इलाके में पंजाबी समुदाय का वोट निर्णायक भूमिका में है. अगर प्रमुख मुद्दो की बात करें तो जाम की समस्या, पार्किग की कमी जैसे मुद्दे अहम हैं. इस बार देखना होगा कि भाजपा इस बार यहां से किसको मैदान में उतारती है.
ग्रेटर कैलाश से लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची
उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
सौरभ भारद्वाज | आम आदमी पार्टी | 46406 |
शिखा राय | बीजेपी | 49594 |
रमेश शाह | दिल्ली जनता पार्टी | |
गर्वित सिंघवी | कांग्रेस | 6711 |
नियति चौधरी | बीएसपी | |
सतीश गुलिया | भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी |
ग्रेटर कैलाश से रहे विधायकों की सूची
विधायक | पार्टी | साल |
सौरभ भारद्वाज | आम आदमी पार्टी | 2020 |
सौरभ भारद्वाज | आम आदमी पार्टी | 2015 |
सौरभ भारद्वाज | आम आदमी पार्टी | 2013 |
विजय मल्होत्रा | बीजेपी | 2008 |
कैसा रहा था 2020 का चुनावी नतीजा
उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
सौरभ भारद्वाज | आम आदमी पार्टी | 60,372 |
शिखा राय | बीजेपी | 43,465 |
सुखवीर सिंह पवार | कांग्रेस | 3339 |
नोटा | नोटा | 546 |
शोभा डार | 282 | |
राजबीर सिंह | बीएसपी | 214 |
लुकमन खान | निर्दलीय | 106 |
राजीव गुप्ता | निर्दलीय | 86 |