21.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

BOKARO NEWS: मजदूरों व गरीबों की आवाज थे अकलू राम महतो

BOKARO NEWS: पुण्यतिथि पर जगह-जगह याद किया गये पूर्व मंत्री अकलू राम महतो, संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

बोकारो, बोकारो किसान मजदूर संघ कार्यालय चास में बुधवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह किसान मजदूर संघ, बोकारो मजदूर समाज के संस्थापक अकलू राम महतो की पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. अध्यक्षता अब्दुल रऊफ अंसारी व संचालन किशोरी कुम्हार ने की. सभी ने दिवंगत अकलू बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला. एसएन सिंह ने कहा कि अकलू बाबू गरीबों की आवाज थे. रऊफ अंसारी ने कहा की अकलू राम महतो सभी जाति धर्म के लोगों को संगठित रखने का मजबूत हथियार थे. किशोरी कुम्हार ने कहा की नेताजी ने विस्थापित को आगे बढ़ाने के लिए अपना सर्वस्त्र जीवन न्योछावर कर दिया. राजेश महतो ने कहा कि अकलू बाबू के पद चिह्न पर चलकर बोकारो का सेवा करता रहूंगा. मौके पर अजय पाल, समीर बाउरी, संतोष कुमार, मदन गोपाल, फनी भूषण गोप, वीरेंद्र नाथ गोप, करण बाउरी, विनोद महतो, चंद्रमोहन रजवार, नित्यानंद महतो आदि मौजूद थे. इधर, कुशवाहा पंचायत परिषद के केंद्रीय कार्यालय सेक्टर नौ व विस्थापित स्टेडियम महुवार अकलू राम महतो स्मृति भवन में अकलू राम महतो की पुण्यतिथि मनायी गयी. सभी ने अकलू बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. झारखंड कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि अकलू बाबू एक विचार थे, जिन्होंने बोकारो के सभी जाति धर्म के लोगों को एक सूत्र में बांधकर बोकारो के विकास में अग्रसर भूमिका निभायी. कहा कि अकलू बाबू ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, वंचित के लिए आवाज उठायी. मौके पर रामवल्लभ महतो, अजय कुमार कुशवाहा, सुनील कुमार महतो, राजेश कुमार महतो, गंगाधर महतो, वंशीधर महतो, अगम महतो, भीम महतो, महावीर महतो, मनोज कुमार, अजय कुमार, अशोक कुमार महतो, राजकुमार महतो, देवीचंद महतो आदि मौजूद थे.

पारिवारिक सहायता केंद्र ने मनायी पुण्यतिथि

पारिवारिक सहायता केंद्र की ओर से बुधवार को सेक्टर आठ में पूर्व मंत्री अकलू राम महतो की पुण्यतिथि मनायी गयी. अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष मदन मोहन महतो व संतोष कुमार महतो ने की. सभी ने अकलू राम महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अध्यक्ष मदन मोहन ने कहा कि अकलू राम महतो अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, वंचित के लिए आवाज उठाते रहे. कहा कि अकलू के विचार को आत्मसात कर ही हम सामाजिक और राजनीतिक बदलाव कर सकते हैं. मौके पर भरत महतो, उमेश प्रसाद, समरेश कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, जयप्रकाश कुमार, धनेश्वर महतो, सीताराम महतो, देवी चंद महतो, गोपाल साव, बलराम साहू, अशोक सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel