26.7 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Chaibasa News : सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का दिया संदेश

सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का दिया संदेश

चाईबासा.आदिवासी पाटुवा सेचेत लेक्चर सेमलेद (आसेका) की ओर से बुधवार को पिल्लई हॉल में संथाली भाषा की लिपि ओलचिकी के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. मुख्य अतिथि माझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू व नवीन मुर्मू थे. दुर्गाचरण मुर्मू ने संथाल समाज की भाषा, संस्कृति और परंपरा को सम्मान देते हुए सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया. वहीं संथाल समुदाय के युवक-युवतियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम में पूर्व में पंडित मुर्मू की जयंती पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इनके नाम इस प्रकार

हैंसामान्य ज्ञान :

सुशीला हेंब्रम प्रथम, लव किशोर सोय द्वितीय व माटु मुर्मू को तृतीय पुरस्कार

संताली जीके :

पूजा मार्डी प्रथम, सीमा मुर्मू द्वितीय व माटू मुर्मू को तृतीय पुरस्कार

आदिवासी गीत :

बाहा सेरेंग गीत में सीमा मुर्मू प्रथम, रश्मि मार्डी द्वितीय और चंपा मनी सोरेन तृतीय रही

लांगड़े सेरेंग :

शकुंतला टुडू को प्रथम, सीमा टुडू को द्वितीय रश्मि मार्डी को तृतीय स्थान मिला. हो

बाहा गीत :

सुशीला हेंब्रम प्रथम, अगस्ती पिंगुवा द्वितीय व लाल सिंह मारला को तृतीय पुरस्कार

आधुनिक गीत :

प्रिया मार्डी को प्रथम, चंपामनी सोरेन को द्वितीय व सीता टुडू को तृतीय पुरस्कार मिला. समारोह में मनसा मुर्मू, सीताराम सोरेन, देवराज हांसदा, उकील मार्डी, सुशील पूरती, चंद्राय मुर्मू, रश्मि मार्डी, सीमा मुूर्मू, चंपामनी सोरेन, शंकुतला सोरेन समेत समाज के लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel