27.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

One Nation One Election: देवघर में वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर विमर्श, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा पत्र

One Nation One Election: देवघर में नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर संगठन की वर्चुअल बैठक हुई. इसमें वन नेशन, वन इलेक्शन पर विचार विमर्श किया गया. इसके बाद वन नेशन, वन इलेक्शन के समर्थन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजा गया है.

One Nation One Election: देवघर-नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर संगठन की एक वर्चुअल बैठक वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर हुई. बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद विद्यार्थी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह दंत चिकित्सक डॉ राजीव रंजन सहित अन्य सदस्य ऑनलाइन जुड़े. विचार विमर्श के बाद वन नेशन, वन इलेक्शन के समर्थन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजा गया है.

वन नेशन, वन इलेक्शन लागू होने से होगा फायदा-डॉ राजीव रंजन


डॉ राजीव रंजन ने इस संबंध में कहा कि देश में वन नेशन, वन इलेक्शन लागू होने से देश, राजनीतिक दल, उम्मीदवार और मतदाताओं का भला होगा. देश पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा और मतदाताओं को वोट देने में भी सुविधा होगी. मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि होगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे गए पत्र में सदस्यों के हस्ताक्षर हैं.

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग


देवघर-झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने केंद्र सरकार से देश के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री दिवंगत डॉ मनमोहन सिंह को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया के सबसे प्रख्यात अर्थशास्त्रियों में एक डॉ मनमोहन सिंह भारत रत्न पाने के पूर्ण हकदार हैं.

ये भी पढ़ें: Cancelled Trains List: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! टाटानगर और रांची से गुजरनेवाली कई ट्रेनें रद्द, एक का बदल गया है रूट

ये भी पढ़ें: वन मैन कमीशन की रिपोर्ट जल्द करें पेश, 1984 के सिख दंगा मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया निर्देश

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव को लगाया गया उबटन, आज निकलेगी बारात

ये भी पढ़ें: Crime News: देवघर में चार्जर केबल से पैर बांधकर और दुपट्टे से गला दबाकर महिला की हत्या, वारदात के बाद ससुरालवाले फरार

Guru Swarup Mishra
Guru Swarup Mishrahttps://www.prabhatkhabar.com/
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel