27.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Ghatshila Vidhan Sabha Result 2024: जेएमएम के राम दास सोरेन निकले आगे, बीजेपी के बाबूलाल सोरेन रहे पीछे

Ghatshila Chunav results 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की सबसे हॉट सीट सरायकेला में इस बार ऊंट किस करवट बैठा. नेता जीता या पार्टी? चंपाई सोरेन और गणेश महली की जंग में किसको मिली जीत? पढ़ें.

Ghatshila Assembly Election Results 2024: अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घाटशिला विधानसभा सीट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे चंपाई सोरेन के बेटे पर जनता ने कितना प्यार लुटाया. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सुपुत्र बाबूलाल सोरेन घाटशिला में जीते या झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के रामदास सोरेन से हारे. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में यह सीट किस पार्टी के खाते में गई. फैसला 23 नवंबर को होगा.

चंपाई के बेटे बाबूलाल का था झारखंड के मंत्री रामदास से मुकाबला

इस सीट पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे. उनका मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बड़े नेता और हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री रामदास सोरेन से था. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के टिकट पर रामदास मुर्मू यहां से चुनाव लड़ रहे थे.

घाटशिला विधानसभा में हुआ था 75.83 प्रतिशत मतदान

पूर्वी सिंहभूम जिले की 45-घाटशिला (एसटी) विधानसभा सीट पर 75.83 फीसदी मतदान हुआ था. यहां कुल 2,50,295 वोटर मतदान के लिए पंजीकृत थे. इनमें 1,22,974 पुरुष, 1,27,319 महिला और 2 थर्ड जेंडर वोटर थे. इनमें से 1,89,794 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान करने वालों में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक थीं. 92,044 पुरुषों ने वोट डाला, तो 97,748 महिलाओं ने मतदान किया. घाटशिला में पंजीकृत दोनों थर्ड जेंडर वोटर ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की.

12 उम्मीदवार लड़ रहे थे विधानसभा का चुनाव

घाटशिला (एसटी) विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारत आदिवासी पार्टी, एसयूसीआई (सी), पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा और झारखंड पीपुल्स पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे. इस सीट पर एक महिला समेत कुल 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. इनमें से 4 निर्दलीय थे.

घाटशिला (एसटी) विधानसभा के 12 उम्मीदवार

क्रम सं.उम्मीदवार का नामपार्टी का नाम
1.बाबूलाल सोरेनभारतीय जनता पार्टी
2.राम दास सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चा
3.इंद्रजीत मुर्मूभारत आदिवासी पार्टी
4.दिकू बेसराएसयूसीआई (सी)
5.पार्वती हांसदापीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
6.मनोज मार्डीआंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
7.रामदास मुर्मूझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
8.सूर्य सिंह बेसराझारखंड पीपुल्स पार्टी
9.पंचानन सोरेननिर्दलीय
10.विक्रम किस्कूनिर्दलीय
11.रामदेव हेम्ब्रमनिर्दलीय
12.सुनील कुमार मुर्मूनिर्दलीय
स्रोत : इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया

Also Read

आखिरी चुनाव लड़ रहे सीपी सिंह पहली बार कैसे बने थे रांची के विधायक, जानें पूरी कहानी

Ghatshila Vidhan Sabha: घाटशिला विधानसभा सीट पर झामुमो, कांग्रेस, भाजपा सब जीते

घाटशिला विधानसभा सीट पर कांग्रेस को हराकर झामुमो ने गाड़ा झंडा, भाजपा को हराकर जीते रामदास सोरेन

EXCLUSIVE: सत्ता संभालने के सवाल पर बोलीं कल्पना सोरेन- निर्णय आलाकमान को लेना है, जो जवाबदेही मिली, निभा रही हूं

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel