23.6 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

अफीम की खेती करने वालों की हो रही पहचान

जिले में पहली बार अफीम की खेती के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत अफीम की खेती को बड़े पैमाने पर नष्ट किया जा रहा है.

खेत के खतियानी रैयत मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, खूंटी

जिले में पहली बार अफीम की खेती के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत अफीम की खेती को बड़े पैमाने पर नष्ट किया जा रहा है. इसके लिए पुलिस बल के साथ-साथ ट्रैक्टर का भी उपयोग किया जा रहा है. अफीम की खेत को पहचानने के लिए सैटेलाइट इमेज का उपयोग किया जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. इस बार अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ भी काफी संख्या में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. खूंटी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अफीम की खेती करने वाले कई लोगों को चिह्नित कर मंगलवार को खूंटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. फिलहाल पंजी-टू के आधार पर खेत के खतियानी रैयत मालिक की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

मंगलवार को जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है उन रैयतों में जिक्की मौजा से भोलू डांग वल्द मोहन डांग, सहदेव मुंडा वल्द बिरसा मुंडा, चिकोर मौजा में भटका मुंडा वल्द बुधन मुंडा, बिरसा मुंडा वल्द सोमा मुंडा, सुखराम मुंडा, नकुल मुंडा, अभिराम मुंडा, भंदु मुंडा, पेसरान टेटे भुका वगैरह, भटका मुंडा वल्द बुधन मुंडा, बिरसा मुंडा वल्द सोमा मुंडा, अरगोड़ी मौजा में जान मोहम्मद वगैरह, चिकोर मौजा में पंजी टू रैयत मोहन लोहार, तोड़े लोहार, राम मुंडा वगैरह, हेसाहातू में इआदुव मुंडा, लाडो मुंडा, परसू आचाल पाहन, वीरसा पहान, हेगा पाहन शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel