27.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Chand Nikalne ka Samay: दिल्ली और जयपुर में दिखा करवा चौथ का चांद, मुंबई में इस वक्त होगा चंद्रोदय

Chand Nikalne ka Samay, Karwa Chauth 2022: आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है. यह व्रत निर्जला रखा जाता है. बिना चंद्रमा के दर्शन और जल ​अर्पित किए ​बिना यह व्रत पूरा नहीं होता है. दिल्ली में चांद नजर आ गया है. आइए जानते हैं कि आज करवा चौथ के अवसर पर देश के प्रमुख शहरों में चांद कब निकलेगा.

Chand Nikalne ka Samay, Karwa Chauth 2022: आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है. यह व्रत निर्जला रखा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है. माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, लेकिन बिना चंद्रमा के दर्शन और जल ​अर्पित किए ​बिना यह व्रत पूरा नहीं होता है. आइए जानते हैं कि आज करवा चौथ के अवसर पर देश के प्रमुख शहरों में चांद कब निकलेगा.

चंद्रोदय का महत्व

हिन्दू धर्म में चंद्रमा को देवता के रूप माना जाता है. ऐसे कई व्रत-उपवास आदि होती हैं जिनमें चंद्रोदय समय का विशेष महत्व होता है जैसे- करवाचौथ, त्रयोदशी आदि जिसमें उपासक चंद्र दर्शन मतलब चन्द्रमा निकलने के बाद उसकी पूजा पूरे विधि-विधान से करते है और उसके बाद ही अपना उपवास खोलते हैं.

हर शहर के लिए चन्द्र उदय का समय अलग-अलग होता है. किसी भी शहर की भूगोलिक स्थिति के अनुसार व्रत की तालिका का निर्माण करना बहुत जरुरी होता है. इसके अलावा कुछ पर्व और त्यौहारों ऐसे होते हैं जिसे मनाने के लिए पंचांग में चंद्रोदय के समय पड़ने वाली तिथियों को ज्यादा महत्व दिया जाता है और चंद्र उदय के अनुसार ही पर्व और त्यौहार की तिथियों को निर्धारित किया जाता है.

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं दिनभर उपवास रहते हुए और 16 श्रृंगार करके शाम के समय करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं. इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर करवा चौथ की पूजा करती हैं. 13 अक्तूबर को करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 54 मिनट से लेकर 07 बजकर 03 मिनट तक रहेगा.

करवा चौथ चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth Chand Nikalne Ka Time)

  • दिल्ली में रात 8:24 बजे

  • नोएडा में रात 8:07 बजे

  • लखनऊ में शाम 7:56 बजे

  • गुरुग्राम में रात 8:08 बजे

  • जयपुर में रात 8:17 बजे

  • मुंबई में रात 8:47 बजे

  • आगरा में रात 8:07 बजे

  • अलीगढ़ में रात 8:06 बजे

  • मेरठ में रात 8:05 बजे

  • गोरखपुर में शाम 7:47 बजे

  • सहारनपुर में रात 8:03 बजे

  • बरेली में शाम 7:59 बजे

  • रामपुर में रात 8:00 बजे

  • सहारनपुर में रात 8:03 बजे

  • चंडीगढ़ में रात 8:29 बजे

  • गांधीनगर (गुजरात) में रात 8:36 बजे

  • भोपाल (एमपी) में रात 8:17 बजे

  • पणजी (गोवा) में रात 8:22 बजे

  • पटना (बिहार) में रात रात 8:47 बजे

  •  
  • रांची (झारखंड) में रात 8:44 बजे

  • रायपुर (छ.ग.) में रात 8:57 बजे

  • हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में रात 8:05 बजे

  • बैंगलोर (कर्नाटक) में रात 8:30 बजे

  • तिरुवनंतपुरम (केरल) में रात 8:45 बजे

  • पांडिचेरी में रात 8:11 बजे

  • भुवनेश्वर (ओडिशा) में रात 8:23 बजे

  • कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में रात 8:30 बजे

Shaurya Punj
Shaurya Punj
रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक समय तक काम करने का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष मेरे प्रमुख विषय रहे हैं, जिन पर लेखन मेरी विशेषता है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी सक्रिय भागीदारी रही है. इसके अतिरिक्त, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से काम किया है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel