GK Question 2025 in Hindi: भारत का लोकतंत्र उसकी नींव है और हर राज्य की विधानसभा उसका मजबूत स्तंभ है. अगर आप बिहार के निवासी हैं या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह जानना जरूरी है कि बिहार विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं और 2025 के चुनाव में कौन-सी नई सुविधाएं मिलेंगी. यह न केवल आपकी सामान्य ज्ञान (GK) बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और बदलावों को समझने का मौका भी देगा. यहां GK Question 2025 में बिहार विधानसभा की सीटों की जानकारी दी जा रही है जिसे आप विस्तार से समझें.
GK Question 2025: बिहार विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं?
बिहार विधानसभा (Bihar Legislative Assembly) में कुल 243 सीटें हैं. यह भारत के उन राज्यों में से एक है जहां राजनीतिक गतिविधियां सबसे अधिक सक्रिय रहती हैं. इन 243 सीटों पर जनप्रतिनिधि सीधे जनता के वोट से चुने जाते हैं. बिहार की विधानसभा को द्विसदनीय (Bicameral) राज्य विधानमंडल का हिस्सा है. इसमें दूसरा सदन “बिहार विधान परिषद” है, जिसमें सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं.
GK Question 2025: 2025 के चुनाव में क्या होंगी नई सुविधाएं?
चुनाव आयोग हर बार कुछ नई तकनीकों और सुविधाओं को जोड़ता है ताकि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और सरल हो. 2025 के चुनाव में जिन प्रमुख सुविधाओं इस प्रकार हैं-
- ई-वोटर स्लिप डाउनलोड सुविधा: मतदाता मोबाइल ऐप के जरिए अपनी वोटर स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे.
- महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बूथ हो सकते हैं.
- डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक मतदान के लिए अभियान चलाए जा सकते हैं.
GK Question 2025: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण फैक्ट्स
जीके ट्रेंडिंग | जानकारी |
कुल विधानसभा सीटें | 243 |
बिहार विधान परिषद सीटें | 75 |
इसे भी पढ़ें- BA vs BA Hons 2025: बीए और बीए ऑनर्स में क्या अंतर है? जान लेंगे तो 12वीं के बाद नहीं करेंगे ये गलती!
यह भी पढ़ें- School Closed 2025: सावन के सभी सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल! छात्र और अभिभावक देखें ये अपडेट